विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान शुरू होते ही हंगामा, पुलिस से भिड़े NSUI कार्यकर्ता

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:23 AM (IST)

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्राओं के बूथ के बाहर वोट अपील को लेकर हंगामा हो गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में हंगामा हुआ।

  2. कांग्रेस-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की हुई।

  3. पुलिस ने लाठीचार्ज कर कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही छात्राओं के बूथ के बाहर वोट अपील को लेकर हंगामा हो गया।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद रोबिन त्यागी समेत एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्राओं के बूथ के बाहर खड़े होकर वोट की अपील कर रहे थे। सूचना पर सीओ डालनवाला नितिन लोहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने के लिए कहा।

पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता वहां से हटने के बजाय पुलिस से ही उलझ गए। देखते ही देखते कांग्रेस-एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निर्धारित दायरे से बाहर रहने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान बूथ के आसपास प्रचार या वोट अपील को लेकर पुलिस की सख्ती जारी रही।

यह भी पढ़ें- 6 महीने तक शिकायत दबाए बैठे अफसरों पर गिरेगी गाज, CM हेल्पलाइन को लेकर देहरादून डीएम सख्त