विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश: इंद्रमणि बडोनी चौक पर कार्यकर्ता करते रह गए सिसोदिया का इंतजार, आधे रास्ते से ही मोड़ दिया काफिला

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 19 Dec 2020 12:38 PM (IST)

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ऋषिकेश इंद्रमणि चौक पर पार्टी कार्यकर्ता इंतजार करते रह गए लेकिन वह नहीं ...और पढ़ें

ऋषिकेश: इंद्रमणि बडोनी चौक पर कार्यकर्ता करते रह गए सिसोदिया का इंतजार।
ऋषिकेश: इंद्रमणि बडोनी चौक पर कार्यकर्ता करते रह गए सिसोदिया का इंतजार।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ऋषिकेश इंद्रमणि बडोनी चौक पर पार्टी कार्यकर्त्‍ता इंतजार करते रह गए। मगर, वह यहां नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री सीधे देहरादून कार्यक्रम में निकल गए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पूर्व में घोषित कार्यक्रम यही था कि वह नेपाली फार्म हरिद्वार रोड से ऋषिकेश इंद्रमणि बडोनी चौक पहुंचेंगे। यहां उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर वह पुष्पांजलि अर्पित करने वाले थे।

उसके बाद उन्हें यहां से देहरादून के एक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया नेपाली फार्म पहुंचे, यहां वह अपने निर्धारित कार्यक्रम से आधा घंटा पहले पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले से मौजूद कार्यकर्त्‍ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद उनके वाहनों का काफिला ऋषिकेश के लिए चला। उनका वाहन ऋषिकेश नेपाली फार्म के बीच खैरी कला तक ही पहुंचा था कि इस बीच उनके वाहनों के काफिले को यहां से अचानक मोड़ दिया गया और वापस नेपाली फार्म होते हुए वहां से देहरादून चले गए।

काफिले में करीब 70 वाहन शामिल थे।मनीष सिसोदिया के अचानक रूट परिवर्तन को लेकर पार्टी नेता डॉ. राजे नेगी ने बताया कि अचानक उनके कार्यक्रम में क्यों फेरबदल हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वह इस संबंध में प्रदेश प्रभारी व अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवीन मोहन ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर विचार विमर्श किया गया था और उसके बाद ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का ऋषिकेश इंद्रमणि बडोनी चौक पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

यह कार्यक्रम उनके शेड्यूल में भी शामिल था। अचानक उनके कार्यक्रम में फेरबदल हो गया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून उनसे मिलने गया। नेपाली फार्म पर उनका स्वागत करने के लिए अमित बिश्नोई, विजय पंवार, देवराज नेगी, दिनेश कुलियाल, ज्ञान रावत, संजय सिलस्वाल, मनोज कोटियाल आदि पहुंचे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'आप' करेगी जनता के अधूरे सपने पूरे