विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

38th National Games: पदक तालिका में पहली बार टॉप-11 में पहुंचा उत्तराखंड, अब तक जीते कुल 49 मेडल

Published: Sat, 08 Feb 2025 05:13 PM (IST)

38th National Games उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष 11 में जगह ...और पढ़ें

38th National Games: फुटबॉल में जीता उत्‍तराखंड ने रजत। जागरण आर्काइव
38th National Games: फुटबॉल में जीता उत्‍तराखंड ने रजत। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में पहुंचा उत्तराखंड
  2. राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष 11 में जगह बनाई

हिमांशु जोशी जागरण देहरादून। 38th National Games: राज्य बनने के बाद उत्तराखंड ने पहली बार राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष 11 में जगह बनाई है।

शुक्रवार को प्रदेश के बाक्सरों के तीन स्वर्ण व दो रजत समेत फुटबाल व ताइक्वांडो में पदक जीतते ही उत्तराखंड पदक तालिका में छलांग लगाते हुए अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में पहुंच गया है।

इससे पहले उत्तराखंड का सबसे बेहतर प्रदर्शन 2002 में हैदराबाद में हुए 32वें राष्ट्रीय खेलों में था, जब पांच स्वर्ण समेत दस पदकों के साथ पदक तालिका में 13वें स्थान पर थे।

यह भी पढ़ें- पृथ्‍वी के नजदीक आ रही आसमानी आफत से साइंस की दुनिया में हड़कंप, वैज्ञानिकों की पैनी नजर

रंग लाते दिखाई दे रहे सरकार के प्रयास

खेल के क्षेत्र में सरकार के प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रदेश में खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं, जिसके नतीजे भी अब सामने आने लगे हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब तक जीते कुल 49 पदक

अब तक उत्तराखंड के खिलाड़ी आठ स्वर्ण, 20 रजत और 21 कांस्य समेत कुल 49 पदक जीते चुके हैं। इस तरह से राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में दुष्कर्म, लूट, डकैती और दहेज हत्या के अपराधों में आई कमी, लेकिन इन मामलों में हुई बढ़ाेतरी

पिछले खेलों में ऐसा रहा था उत्‍तराखंड का प्रदर्शन

  • इससे पहले वर्ष 2002 के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच स्वर्ण के साथ दस पदक जीते थे और वह पदक तालिका में 13वें स्थान पर था।
  • इसके बाद वर्ष 2007 में गुवाहाटी में हुए 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में 18वें स्थान पर था।
  • वर्ष 2011 में झारखंड में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड ने पदक तालिका में 19वें स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
  • वर्ष 2014 में केरल में 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। उत्तराखंड दो स्वर्ण समेत 19 पदक जीतकर पदक तालिका में 23वें स्थान पर पर खिसक गया।
  • वर्ष 2022 में गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पदक तालिका में 26वें स्थान पर रहा। यहां उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने केवल एक स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक जीते।
  • वर्ष 2023 में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत 24 पदक जीते और सूची में 25वें स्थान पर रहे।

खिलाड़ियों ने देवभूमि को गौरवान्वित किया है। देवभूमि को खेलभूमि बनाने का जो सपना हमने देखा है, खिलाड़ी उस पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। उम्मीद है कि एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे। पदक तालिका में हमारी स्थिति और बेहतर होगी। - रेखा आर्या, खेल मंत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।