Move to Jagran APP

सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारियों को सम्मानित किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 03:19 PM (IST)
सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारी हुए सम्मानित
सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारी हुए सम्मानित

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिनव कार्य करने वाले लोगों के लिए आर्थिक कोष का भी गठन किया जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 'मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 ' से सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिनव कार्य करने वालों को अवसर दिया जाना चाहिए। जो अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं उनसे अन्य कार्मिकों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने अभिनव प्रयोग किए हैं लेकिन आर्थिक कारणों से वे आगे नहीं बढ़ पाए हैं। ऐसे लोगों के लिए कोष गठित किया जाएगा।

 मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में सभी स्तरों पर अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण दक्षता से कार्य कर रहे हैं। बहुत सारे अभिनव प्रयोग हो रहे हैं। उनके कार्यों का शासन के बाहर की समिति द्वारा आंकलन किया गया है। इसके बाद ही इन्हें पुरस्कृत किया गया है।

कार्यक्रम में विधायक हरबंश कपूर, गणेश जोशी, खजान दास, सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, राधा रतूड़ी व प्रमुख सचिव मनीषा पंवार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

इन अधिकारियों को किया सम्मानित 

सचिव सिंचाई डॉ. भूपिंदर कौर औलख, सीईओ स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर मयूर दीक्षित, अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला ललित नारायण मिश्रा, वन संरक्षक व निदेशक राजाजी पार्क पीके पात्रो, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता वन प्रभाग दीप चंद्र आर्य, कार्यालय सहायक एआरटीओ कार्यालय रुदप्रयाग मोहित कुमार कोठारी, सहायक परियोजना निदेशक चंपावत विमी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग एसके झा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रुद्रप्रयाग एलएस दानू, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड रुद्रप्रयाग मनोज कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय खानपुर प्रो. राजीव रतन, उप परियोजना निदेशक यूडीडब्लूडीपी अल्मोड़ा डॉ. शिव कुमार उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी रुद्रप्रयाग कुशाल सिंह कोहली, उप निदेशक सूचना केएस चौहान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग धीरज डिमरी, कनिष्ठ अभियंता सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग मुकेश बहुगुणा, अनुभाग अधिकारी लोक निर्माण विभाग प्रदीप कुमार और उप निरीक्षक महिला हेल्पलाइन चंपावत मीनाक्षी नौटियाल ।

चार पर्यावरण प्रेमियों समेत 28 वनकर्मी होंगे पुरस्कृत

वन मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले वन कार्मिकों की सूची जारी कर दी है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वन पंचायत सरपंच, दो सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रमुख मुख्य वन संरक्षक जय राज की ओर से जारी सूची के अनुसार गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किए जाने वाले कार्मिकों में किरन बिष्ट (हल्द्वानी), मनोज सिंह, हीरा सिंह शाही, चंदन बिष्ट, गोविंद बिष्ट, अरविंद कुमार (नैनीताल), आशीष जोशी, सोहनलाल कोठारी, घनानंद उनियाल, नत्थीलाल डोभाल, बालेंद्र रावत, अवधेश कुमार मौर्य, राजेंद्र यादव (देहरादून), केपीएस चौहान, रणजीत सिंह सजवाण (कैंपा), दिनेश जोशी (बांस व रेशा विकास परिषद), जवाहर सिंह तोमर (चकराता), किशोरीलाल शाह, एमएस चौहान (पुरोला), प्रमोद कुमार डोर्बी, डॉ.दुश्यंत शर्मा, सोहन सिंह पटवाल, धर्मपाल सिंह नेगी (कार्बेट टाइगर रिजर्व), महावीर सिंह नेगी (हरिद्वार) शामिल हैं। इनके अलावा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए वन पंचायत सरपंच महिपाल सिंह रावत (ढालू-बदरीनाथ वन प्रभाग), सामाजिक कार्यकर्ता बसंत बल्लभ जोशी (अमस्यारी-बागेश्वर) व चंदन सिंह नयाल (नाई-नैनीताल) और टै्रफिक पुलिस के सिपाही शिवमोहन भगत (देहरादून) को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

 फायर सर्विस व सिविल डिफेंस से छह को राष्ट्रपति पुरस्कार

फायर सर्विस, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के लिए राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। प्रदेश से तीनों विभागों को मिलाकर छह लोगों को पुरस्कार मिलेगा। आज रविवार को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

शनिवार को फायर सर्विस, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के लिए गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुरस्कारों की सूची जारी की। मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा डॉ. सतीश अग्रवाल को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक  (अपराध व कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, निदेशक नागरिक सुरक्षा पुष्पक ज्योति ने प्रदेश से सुरक्षा कर्मियों व फायर सर्विस के कर्मचारियों को चयन होने पर खुशी जताई।

इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

फायर सर्विस

  • अनिल कुमार त्यागी, फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर
  • सुनील कुमार सिंह, फायर सर्विस ड्राइवर
  •  राकेश कुमार, मुख्य फायरमैन

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद 43 जेसीओ को मिली ऑनरेरी रैंक

सिविल डिफेंस

  • हेमा कार्की, वैतनिक इंस्पेक्टर, होम गार्ड
  • सतीश अग्रवाल, मुख्य वार्डन, सिविल डिफेंस
  • राजेश कुमार सोनकर, वायरलैस ऑपरेटर, सिविल डिफेंस

 यह भी पढ़ें: मैती आंदोलन के प्रणेता को मिला पर्यावरण संरक्षण का ईनाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.