वेंकटेश्वर बालाजी का नौ दिनों तक चलने वाला वार्षिक ब्रह्ममहोत्सव हुआ शुरू
भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का नौ दिनों तक चलने वाला वार्षिक ब्रह्ममहोत्सव शुक्रवार को भव्य रूप से शुरू हो गया।
ऋषिकेश, जेएनएन। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम आंध्र आश्रम ऋषिकेश में भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का नौ दिनों तक चलने वाला वार्षिक ब्रह्ममहोत्सव शुक्रवार को भव्य रूप से पूजा अभिषेक, भजन संकीर्तन व ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हो गया है।
शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित तिरुमल तिरुपति देवस्थानम में आयोजित ब्रह्म उत्सव का शुभारंभ तिरुपति से आए विशेष रूप से मुख्य पुजारी बालाजी स्वामी के संचालन में स्थानीय पुजारी रघुनाथ के निर्देशन में सुबह गंगा घाट पर भगवान वेंकटेश्वर के सेनापति ने भूदेवी का आह्वान कर मंदिर में भू देवी की स्थापना की।
इसके उपरांत भगवान नारायण, लक्ष्मी, भू माता के मंत्र उच्चारण के बीच ध्वज पर गंद लेपन कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रेमलाल, विजिलेंस अधिकारी रामकिशोर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार आहूजा, तिरुपति के अशोक सिंधवाल, स्थानीय प्रबंधक एम वेंकटरमन, पुराण प्रवचन एमवीएस शास्त्री सहित तिरुपति से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में जीएमवीएन ने दस दिन में की इतनी कमाई, जानिए
यह भी पढ़ें: हिंदुओं की आस्था का केंद्र पवित्र कैलास बनेगा विश्व धरोहर, यूनेस्को की मंजूरी
यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: एक हफ्ते में ही बन गया नया कीर्तिमान, जानिए
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप