विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: दून के पछवादून में एक जमाती समेत 15 होम क्वारंटाइन

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2020 12:36 PM (IST)

विकासनगर पुलिस ने बरोटीवाला क्षेत्र से एक और जमाती की पहचान की है। उसे आए हुए 21 दिन पूरे होने ...और पढ़ें

Coronavirus: दून के पछवादून में एक जमाती समेत 15 होम क्वारंटाइन
Coronavirus: दून के पछवादून में एक जमाती समेत 15 होम क्वारंटाइन

देहरादून, जेएनएन। विकासनगर पुलिस ने बरोटीवाला क्षेत्र से एक और जमाती की पहचान की है। उसे आए हुए 21 दिन पूरे होने के चलते चिकित्सकों ने चार दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया है। इसके साथ ही पछवादून में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज के जलसे में गए जमातियों की संख्या छह हो गई है। इसके अलावा हरियाणा व सहारनपुर से आए 14 लोगों को भी होम क्वारंटाइन किया गया।

बरोटीवाला क्षेत्र के एक युवक के दिल्ली की जमात में जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सकों की मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और जमाती व उसके परिवार के सभी सदस्यों की जांच की। जमाती 30 जनवरी को दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में गया था, उसके बाद वह मुंबई चला गया, जहां से वह 13 मार्च को अपने घर वापस आया था। 

उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि उक्त व्यक्ति और उसके परिवार दोनों स्वस्थ पाए गए हैं। जमाती को एहतियातन चार दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया। बताया कि लॉकडाउन की शुरुआत से अभी तक 120 लोगों को घरों व 44 जमातियों को विभिन्न मस्जिदों में क्वारंटाइन किया गया है। दस लोगों को रेफर किया गया था, जिसमें से दो को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था, आठ लोगों का अभी दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जमातियों का पता लगाने गुर्जरों के डेरे पहुंची पुलिस

त्यूणी क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में रह रहे गुर्जरों के जमात में जाने की सूचना से थाना पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने प्रधानों के साथ गुजर बस्ती में जाकर लोगों को जमातियों के बारे में पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा।

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जमातियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। सरकार के एडवाजरी जारी करने से पुलिस-प्रशासन की टीम जगह-जगह छुपे जमातियों का पता लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही है। 

इसी कड़ी में थानाध्यक्ष संदीप पंवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने पिछले दो दिन में सीमांत त्यूणी तहसील क्षेत्र के अटाल गुर्जर बस्ती, हेडसू, रिशाणू, प्लासू, मझोग, सुखेड़, मैंद्रथ, चातरा, पुरटाड़-धनराश, शूनीर व चांदनी खेड़ा समेत आसपास के इलाकों में रह रहे गुर्जरों के डेरे में जाकर जमातियों के बारे में जानकारी जुटाई। 

बताया जा रहा है कुछ समय पहले मैंद्रथ, धनराश, शूनीर व चांदनी समेत आसपास क्षेत्र से कुछ गुर्जरों के जमात में जाने की सूचना पुलिस को मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा पूछताछ में पता चला कि जो लोग जमात में घरों से बाहर गए हैं वह लॉक डाउन के चलते वापस नहीं लौटे। 

इन जमातियों के पांवटा, नेरुवा व सहारनपुर में फंसे होने की सूचना है। पुलिस ने गुर्जर बस्ती के सभी लोगों से कोरोना वायरस महामारी से बचाव में सहयोग करने की अपील की। कहा जमातियों के वापस घर लौटने की सूचना तुंरत थाना पुलिस को दी जाए। जिससे बाहर गए जमातियों का मेडिकल चेकअप होने के बाद उन्हें क्वारंटाइन किया जा सके।

कोरोना से घबराएं नहीं, सतर्कता बरतें

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से कालसी के हरिपुर क्षेत्र में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जरूरी जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीपीओ अंजू बडोला ने कहा कि कोरोना से घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े ग्रामीण लाभार्थियों के घर-घर जाकर फूड वितरण किया। 

बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने कहा कि 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के चलते सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद है। इस दौरान बच्चों को पोषण की कमी न हो इसके लिए बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर के माध्यम से घरों में जाकर लोगों को पौष्टिक आहार वितरण किया गया। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना के खिलाफ जंग में एम्स बना रहा सुरक्षा कवच Dehradun News

इसके अलावा बाल विकास विभाग की ओर से हरिपुर व कालसी क्षेत्र में कोरोना से जागरूकता लाने को जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए। इन पोस्टरों में लोगों को कोविड-19 महामारी के प्रकोप से बचाव को सर्तकता बरतने की अपील की गई है। कहा इस महामारी के बचने के लिए लोगों को अपने-अपने में रहकर लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: एंबुलेंस और वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं साझा करेंगे अस्पताल, समन्वय की बनाई रणनीति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।