Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं ने कलशयात्रा निकाल कर किया जलाभिषेक

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 07 Aug 2021 10:29 PM (IST)

    पावन सावन मास के उपलक्ष पर शनिवार को महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली।

    Hero Image
    महिलाओं ने कलशयात्रा निकाल कर किया जलाभिषेक

    संवाद सूत्र, बनबसा : पावन सावन मास के उपलक्ष पर शनिवार को महिलाओं ने शारदा घाट से पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली। बाद में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। चतुर्दशी को मा पूर्णागिरि भूमिया मंदिर और पूर्णागिरी कीर्तन मंडली द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने पवित्र शारदा नदी से जल भरकर कलश यात्रा निकाली और भूमिया मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कलश यात्रा में ग्राम प्रधान भावना नेगी, भगवती थ्वाल, रेखा भट्ट, जानकी भटट्, माहिनी भट्ट, दूर्गा नेगी, लक्ष्मी नेगी, गीता नेगी, के अलावा प्रकाश गोस्वामी, जीवन सिंह नेगी, नरेन्द्र गोयल, भवन भट्ट आदि गणमान्य लोग शामिल थे। ========= सावन में शिव की पूजा का विशेष महत्व है : कथावाचक

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोहाघाट : नेपाल सीमा से लगे सेलपेडू गांव के शिव मंदिर में 11 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मंदिर में गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। दोपहर बाद कथावाचक पंडित गिरीशानंद महाराज ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि सावन मास में शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सच्चे मन से शिव की उपासना करने वाले भक्तों की भोले नाथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। देर शाम विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे भजन मंडली की टीमों ने मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत, भाजयूमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, ग्राम प्रधान शिवराज कुमार, पूर्णानंद पंत, राजपाल सिंह, नैन सिंह, कमलापति पंत, शेर सिंह, राम सिंह, उमेद सिंह, नर सिंह, मोहित पांडेय, मुकेश कलौनी, खिलानंद, पूरन सिंह आदि ने सहयोग किया।