Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीमारदार महिला ने महिला डॉक्टरों के साथ की अभद्रता

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:39 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, चम्पावत : जिला अस्पताल में डिलीवरी केस को रेफर करने पर हंगामा होना आम बात हो गई। बु ...और पढ़ें

    Hero Image
    तीमारदार महिला ने महिला डॉक्टरों के साथ की अभद्रता

    जागरण संवाददाता, चम्पावत : जिला अस्पताल में डिलीवरी केस को रेफर करने पर हंगामा होना आम बात हो गई। बुधवार शाम को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। स्त्री रोग विशेषज्ञ के न होने पर महिला डॉक्टरों ने अनमैच्योर डिलीवरी की जटिलता को बताते हुए रेफर करने को कहा तो परिजनों की मांग पर डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी करा दी, मगर तीमारदार एक महिला ने डॉक्टरों को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। जिससे अस्पताल में हंगामा हो गया। पुलिस को घटना की सूचना देने पर महिला गायब हो गई। बाद में कोतवाली पहुंचे महिला डॉक्टरों ने महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की तो बाद में महिला ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से माफी मांगी। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय गर्भवती कमला देवी पत्‍‌नी संजय टम्टा अपने परिजनों के साथ बुधवार शाम जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर श्वेता खर्कवाल, डॉ. वर्षा रानी व डॉ. बिदुषी शर्मा ने गर्भवती महिला की जांच की। जांच में पता चला कि महिला के पेट में बच्चा अनमैच्योर है। जो साढ़े सात माह का ही है। जिसकी डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में डिलीवरी कराना काफी खतरनाक हो सकता है। इन्हें हायर सेंटर ले जाएं। जिस पर परिजन गरीब होने की बात कर यहीं पर उपचार करने की बात कहने लगे। जिस पर महिला डॉक्टरों ने हिम्मत करी और कमला का सामान्य प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है। तभी तीमरदारों में एक महिला दुग्धपोखरा निवासी जानकी देवी पत्‍‌नी स्व. गोविंद राम ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। डॉक्टरों के साथ अभद्रता करने के साथ तरह-तरह के आरोप लगाने लगी। पहले तो प्रसव के लिए मना कर रहे थे तो अब कैसे सामान्य प्रसव हो गया। काफी देर हंगामा होने पर डॉक्टरों ने घटना की सूचना को पुलिस को दी। पुलिस को आते देख महिला वहां से खिसक ली। इस पर आक्रोशित डॉक्टरों ने महिला के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल धीरेंद्र कुमार को तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने महिला को घर से बुलाया। जिस पर महिला ने डॉक्टरों से माफी मांगी। ========

    जिला अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से क्रिटिकल डिलीवरी को रेफर किया जाता है। जनता से अनुरोध है कि वह आक्रोशित न हों। डॉक्टरों को सहयोग करें। डॉक्टर कभी नहीं चाहता कि उसके मरीज को कोई दिक्कत हो। महिला की अनमैच्योर डिलीवरी थी। परिजनों के कहने के बाद डिलीवरी कराई। यह तो अच्छा रहा कि कुछ गलत नहीं हुआ। इसके बाद भी महिला ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की।

    - डॉ. आरके जोशी, सीएमएस