विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी में बहे दो वाहन, चालकों और मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:14 AM (IST)

बारिश के कारण मंगलवार को चम्पावत स्थित शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से दो वाहन नदी के प्रवाह में बह गए।

जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी में बहे दो वाहन, चालकों और मजदूरों ने कूदकर बचाई जान
जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी में बहे दो वाहन, चालकों और मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

टनकपुर, जेएनएन : जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण मंगलवार को शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में खनन कार्य में लगे दो शक्तिमान वाहन बह गए। दैवयोग से चालक और मजदूरों ने कूद कर जान बचाई। पानी अधिक होने से 50 से अधिक वाहन भी नदी किनारे फंस गए।

मंगलवार को शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से शारदा बैराज के गेट खोल दिए गए। जिसके बाद शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में जल स्तर एकाएक बढ़ गया। वाहनों के बहने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अन्य वाहनों के चालकोंऔर मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान वाहन संख्या यूके02-6508 और यूके03-2025 तेज बहाव में बह गए। चालकों ने नदी में कूद लगा दी और तैरते हुए जैसे तैसे नदी के किनारे तक आए। बाद में बैराज के गेट पर पानी कम होने पर नदी में फंसे वाहनों को अन्य वाहनों की मदद से निकाला गया। ======== शारदा नदी में इस सीजन का खनन कार्य बंद

टनकपुर। शारदा नदी के अप और डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में खनन कार्य बंद हो गया है। मंगलवार को पानी का स्तर बढ़ने से पूर्व तक खनन निकासी की गई। ज्यादा मात्रा में पानी आने के बाद निकासी का कार्य बंद कर दिया गया। बुधवार को निकासी का काम बंद हो जाएगा। खनन अधिकारी हरीश पाल ने बताया कि इस वर्ष खनन निकासी में करीब 347 वाहन लगे। शासन से शारदा नदी के अप और डाउन स्ट्रीम से चार लाख 43 हजार घनमीटर निकासी का लक्ष्य दिया था जिसके सापेक्ष दो लाख 93 हजार घन मीटर की ही निकासी हो पाई। बताया कि इस वर्ष 12 करोड़ 75 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।