पाटी बाजार को माडल टाउन बनाने को जुटे एनआरआइ राज भट्ट
पाटी बाजार को माडल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। एनआरआइ राज भट्ट ने इसको लेकर मंथन किया।

लोहाघाट, जेएनएन : पाटी बाजार को माडल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र स्वच्छता एवं विकास के लिए पूरे जिले में जाना जाएगा। शुक्रवार को एनआरआइ राज भट्ट के नेतृत्व में सिने कलाकार हेमंत पांडेय सहित भाजपा नेता एक साथ जुटे और बैठक कर इसकी रूप रेखा तय की। बैठक में जिलाधिकारी एसएन पांडे ने भी इस प्रयास में प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पाटी बाजार का निरीक्षण कर बारीकी से अवलोकन किया व लोगों से भी चर्चा की।
एनआरआइ राज भट्ट ने कहा कि पाटी कस्बा उनका गृह क्षेत्र है, वे चाहते हैं कि पाटी को आदर्श टाउन के रूप में विकसित हो। उन्होंने इसके लिए अपनी कार्ययोजना सभी के सामने रखी। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र लडवाल, विश्व हिदू परिषद के प्रांतीय सह मंत्री संदीप पोखरिया, सिने कलाकार हेमंत पाडेय, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट नवीन मुरारी, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, जीआइसी पाटी के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह मिश्रा ने इस संबंध में अपने सुझाव दिए। इससे पूर्व उन्होंने पाटी बाजार का भ्रमण कर विकास का खाका तैयार किया। दोपहर में डीएम एसएन पांडे के पहुंचने के बाद उनके सामने यह प्रस्ताव रखा गया। जिस पर चम्पावत के डीएम एसएन पांडेय ने इस कार्य में प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। विकास की रूपरेखा तय करने के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पंचोली, बीडीओ अमित ममगई, हेम शर्मा, तेज सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, दीपक भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।