विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkhand: चंपावत मलबा आने से टनकपुर-ठुलीगाड़ मार्ग बाधित, पूर्णागिरि धाम यात्रा प्रभावित

Published: Wed, 17 Sep 2025 12:43 PM (IST)

चंपावत में बाटनागाड़ में मलबा आने से टनकपुर-ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क बुधवार सुबह तक बंद रही जिससे पूर्णागिरि धाम का मार्ग ...और पढ़ें

टनकपुर - ठुलीगाड़ - भैरव मंदिर सड़क बंद . File Photo
टनकपुर - ठुलीगाड़ - भैरव मंदिर सड़क बंद . File Photo

HighLights

  1. बाटनागाड़ में मलबा आने के कारण 12 सितंबर से बंद
  2. सरयू नदी में सिल्ट आने से पेयजल संकट

जासं,  चंपावत। बाटनागाड़ में मलबा आने के कारण 12 सितंबर को बंद हुई टनकपुर-ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क बुधवार सुबह भी सुचारू नहीं हो पाई है। यह मार्ग पूर्णागिरि धाम को जोड़ता है।

मंगलवार रात हुई वर्षा से टनकपुर-चंपावत हाईवे स्वाला और टिफिनटाप के पास बंद हो गया। बुधवार सुबह मशीनें लगाने पर आठ बजे आवागमन सुचारू हो पाया। जिले कई जगह हल्की वर्षा हो रही है। मौसम में ठंडक है।

बागेश्वर में रात को बारिश होने से 10 मोटर मार्ग पर मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया है। सरयू नदी में सिल्ट आने से पेयजल संकट हो गया है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।