होली पर्व पर जमकर उड़ा गुलाल, मस्ती में झूमे लोग
रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाना शुरू कर दिया। हर आयु वर्ग के लोगों ने रंगों की होली खेली। खड़ी होली के होल्यारों ने घर-घर घूमकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया।
दोपहर बाद कुमाऊंनी खड़ी होली की धूम शुरू हो गई। होल्यारों ने-मथुरा पड़ गई रार.., गिरधर राज भयो कंशासुर को.., कहो तो यहीं रम जाए गोरी नैना तुम्हारे रसा भरी.., करले अपना व्याह देवर हमरो भरोसो जन करिए.., सुमिरो सीता राम भया.., सीता राम को व्याहुन सखी चलो जनकपुर जाना है.., गोरी कहे तो यहीं रमजाय..,आदि होली गीतों से कदमताल करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ग्राम सभा सुई पऊ, खैसकांडे, नगर से लगे राय नगर चौड़ी, कलीगांव, खूना, डैंसली, फोर्ती, बिशुंग सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं ने जमकर होली का आंनद लिया। इधर पाटी, देवीधुरा, रीठा साहिब, भीगराड़ा, बाराकोट, बर्दाखान, पुल्ला, चौमेल, चमदेवल, दिगालीचौड़, रौसाल, खेतीखान सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी होली शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। होली का हुड़दंग दोपहर बाद थम गया। लोगों ने स्नान कर नए कपड़े और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। घरों में बने गुझिया व तरह-तरह व्यंजनों का लोगों ने आनंद उठाया। शाम होते होते गांव के सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी होली का गायन किया। शनिवार को भी कुमाऊंनी खड़ी होली की धूम रही।
======= बच्चों ने भी जमकर खेली होली
लोहाघाट : छोटे बच्चों ने भी जमकर होली खेली। पिचकारियों में पानी लेकर सड़कों व गांव की गलियों में आने जाने वालों को भिगाने में मस्त दिखे। महिलाएं एवं युवतियां भी रंग लगाने में पीछे नहीं रही। वही बुजुर्गों की टोलियों ने घर घर जाकर लोगों को रंग लगाकर आशीर्वाद दिया। ====== सुई में खड़ी होली में हुआ मिलन समारोह
लोहाघाट : शुक्रवार को सुई खैसकाडे से आई होली टीम ने सबसे पहले पऊ गाव में और उसके बाद चनकाडे गाव में होली गायन किया। बाद में पऊ गाव की टीम भी चनकाडे पहुंची। सुई पऊ के होली प्रागंण में-कहो तो यहीं रम जाए गोरी नैना तुम्हारे रसा भरी.., मतवाली भयूं मोरे यार मैं मतवाली भयूं भाग पिया मतवाली भयूं.., आदि होलियों का गायन हुआ। पाडेय गाव के होल्यारों ने- तेरे नैन रसीले यार बालम प्रीत लगाले नैनल से.., ब्रज मंडल देश दिखाओ रसिया.., आदि होलियों का गायन किया। होल्यारों ने मंस्टा मंदिर परिसर में-शिव शकर खेले होली सदा.., उठ भारत राम मिलन आए.., होली का गायन किया। ======= सीता राम को ब्याहुन सखियो, चलो जनकपुर जाना है..
चम्पावत : कुमाऊंनी खड़ी होली की धूम शनिवार को भी जारी रही। जिला मुख्यालय के चाराल क्षेत्र के अलावा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरों में लोगों ने श्रृंगार रस पर आधारित होली गीतों का गायन किया। उधर लोहाघाट नगर सहित बाराकोट विकास खंड के इजड़ा गाव में होल्यारों ने-सीता राम को ब्याह हुन सखियो चलो जनकपुर जाना.., लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे ठाटा सुर्दका में- दधि लूटो नंद को लाल.., गई गई असुर तेरी नारी मंदोदरी, सिया मिलन गई बागा में..,आदि होलियों का गायन हुआ। फोर्ती, विशुंग, पाटन पाटनी, राईकोट, भुमलाई, ठाडा आदि गावों में भी होली की धूम रही। पाटी क्षेत्र में खड़ी होली व बैठकी होली के रागों की धूम मची है। दिन भर लोग अपने-अपने अंदाज में होली का गायन कर रहे है। भिंगराड़ा के ऐडी मंदिर में विभिन्न गावों से पहुंचे ग्रामीणों ने खड़ी होली का गायन किया। ====== बाजारों में सन्नाटा, गावों में रौनक
लोहाघाट: होली परवान चढ़ते ही लोग नगरों से गाव की ओर जा रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को चम्पावत समेत लोहाघाट बाजार में पूरे दिन सन्नाटा रहा। हालाकि कई मोहल्लों में महिला और पुरुषों की होली ने माहौल को रंगीन जरूर किया। ======== होलिका दहन के साथ व्यसनों से दूर रहने का संकल्प
लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर देर शाम होलिका दहन किया गया। जिसमें युवाओं ने समाज में फैल रहे बुरे व्यसनों से दूर रहने तथा बुराई के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। कई जगह शुक्रवार की रात को होलिका दहन होगा। ======== सुई में आज होगी टीके की विशेष होली
लोहाघाट: नगर से लगे सुई क्षेत्र के खैसकाडे, पऊ और चनकाडे गाव में रविवार को टीके की विशेष होली का गायन किया जाएगा। यहा की टीके की होली काफी प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए चम्पावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं। ====== महिलाओं ने बैठकी होली में लगाए ठुमके
लोहाघाट : पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर में घर-घर जाकर लोगों को होली पर्व की बधाई दी। महिलाओं ने-दधि लूटो नंद को लाल, प्यारे मोहनिया.., सुमिरो सीता राम भया.., तुम सिद्धि करो भगवान होली के दिन में आदि होली गीत प्रस्तुत किए। ========= हिमवीर जवानों ने खेली रंगों की होली
लोहाघाट: छमनिया चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी आइटीबीपी परिसर में हिमवीर जवानों ने विशुंग के होल्यारों के साथ-झनकारो झनकारो झनकारो, गोरी प्यारो लगे तेरो झनकारो..,आज वृदांवन आए हरि आदि खड़ी होली गीतों का गायन किया। कमाडेंट बीके नोगल ने हिमवीरों को रंगों के त्योहार की बधाई दी। जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। आवासीय परिसर में महिलाओं बच्चों ने जमकर होली खेली। इस दौरान द्वितीय कमान मंजीत सिंह, शैलेंद्र र्दोजे,बरेंद्र सिंह, संजय तिवारी,जीति रंजन दास, बालकृष्ण, अनिल दहिया,अर्जुन सिंह, विशुंग गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, खड़क सिंह, गंगा दत्त्त मुरारी, हरीश फत्र्याल, नरेश फत्र्याल, रघुवर मुरारी आदि मौजूद रहे। --
जरा चख लो मजे की दहिया लोहाघाट: छमनिया चौड़ स्थित त्रिभुवन चौबे के आवास में शनिवार को बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने सामूहिक गणपति वंदना के साथ होली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आगे बढ़ाते हुए श्याम चौबे ने-आज रंग है विरज में.., केके आजाद ने- सबको मुबारक होली, फागुन ऋतु अलबेली, दीपक भट्ट ने-नथुली में उलझेंगे बाल, होली आए कन्हाई.., रंग बरसे भीगे चुनर वाली, जरा चख लो मजे की दहिया..,होली की प्रस्तुति देकर होल्यारों को ठुमके लगाने को मजबूर कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।