Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुम सिद्धि करो भगवान होली के दिन है..

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:12 PM (IST)

    संवाद सहयोगी लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली की धूम मची रही। होल्यारों ने सजधज ...और पढ़ें

    Hero Image
    तुम सिद्धि करो भगवान होली के दिन है..

    संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली की धूम मची रही। होल्यारों ने सजधज कर खड़ी होली का गायन किया। सोमवार को होल्यारों ने गांव में टोली बनाकर घर-घर जाकर होली का गायन किया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी। स्कूलों में भी बच्चे होली के रंग में रंगते दिखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने मिलकर होली का गायन किया गया। उन्होंने सिद्धि करो भगवान होली के दिन है, सुमिरो सीता राम, हरि धरै मुकुट खेलै होली, शिव के मन माही राहो बसे आदि होलियों को गायन किया गया। जिसमें दर्जनों महिलाएं शामिल रही। ग्राम सभा पाटन पाटनी के कालेशन मंदिर,कोलीढ़ेक गांव, राय नगर चौड़ी, सुई खैशकांडे, पॅऊ, कलीगांव, फोर्ती सहित आस-पास के गांवों में दिनभर खड़ी व बैठकी होली का गायन किया गया।

    ----

    रंग कर्मी रवीश पचौली को युग मंच के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

    फोटो: 18 एलजीटी पी 7

    लोहाघाट: पाटी ब्लॉक के प्रमुख रंग कर्मी शिक्षक रवीश पचौली को युग मंच नैनीताल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने मन में करो विचार लोगों, बिन बेटी जग सूना है। कोख मे बेटी धरती में पानी, दोनों में संकट आज, बेटी बचेगी बेटी पढे़गी, होगा देश विकास लोगों, बेटी टीचर बेटी डॉक्टर, बेटी उडाएं जहाज शिक्षक पचौली द्वारा स्वरचित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गायन को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा। इस दौरान रंग कर्मी को सम्मानित करने पर नवीन लाल शाह, जहर आलम, हेमंत पांडेय, राजा शाह, राजेंद्र गहतोड़ी, सुरेश भट्ट ने बधाई दी है।