Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ए भूख भदों क्याखन आछै गौरा..

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 01 Sep 2021 10:35 PM (IST)

    लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा महेश महोत्सव की धूम मची हुई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ए भूख भदों क्याखन आछै गौरा..

    संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा महेश महोत्सव की धूम मची हुई है। क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों द्वारा मां गौरा महेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना कर मन चाहे वरदान की कामना की जा रही है। साथ ही दोपहर बाद गांव के सार्वजनिक स्थानों पर झोडे़ झूमटों का गायन किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाएं और पुरुष कृष्ण जन्म, कौरव पांडव, महाभारत की कथा पर आधारित गीतों का अपने इष्ट देवताओं के मंदिर परिसर में गायन किया गया। जिसमें तन युधिष्ठर धर्मा का पुतले, देवी मां दायनी होलिना, ओ फूल हजारी को फूल त्वै फूल देवी चढुना, सांझ है गौरा निसि जानू, ए भूख भदो क्याखन आछे गौरा आदि गीतों का गायन कर वातारण को भक्तिमय कर दिया। ग्राम सभा सुई, नौमाना, जिंडी, नर्सो, सुनकुरी, गंगनौला, भरछाना व नगर में दोपहर बाद महिलाएं गौरा स्थल पर एकत्रित होकर गौरा गीतों व देव आधारित मंगल गीतों का गायन कर रही है। वही नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों द्वारा लाइन में खडे़ होकर देव आधारित गीतों का गायन किया जा रहा है। दूर दराज इलाके से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों गौरा महेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है। महिलाओं द्वारा दिन भर व्रत कर शाम को पूजा-अर्चना की जा रही है। जिन गांवों में गौरा का आयोजन नही होता है। वहां की महिलाएं गौरा गायन के लिए दूसरे गांव में पहुंच गौरा महेश्वर पर आधारित गीतों का गायन कर रही है। जिंडी गांव में मदन कलौनी, भरछाना मंदिर में जगदीश कलौनी, सुई खैसकांडे में मदन पुजारी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान पुष्पा कलौनी, रीता देवी, हेमा देवी, हिमेश कलखुड़िया, मयंक पुनेठा, शेखर जोशी, हेमा देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।