Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तू पंजियाल जाली गौरा मैं कसिके स्लो..

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 02 Sep 2021 10:30 PM (IST)

    लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है।

    Hero Image
    तू पंजियाल जाली गौरा मैं कसिके स्लो..

    संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मां गौरा महेश्वर की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। नेपाल सीमा से लगे जिंडी, सुई, भरछाना, खैसकांडे, नौमाना, सुनकुरी, नर्सो, लुप्डा में भी गौरा पर्व की धूम मची हुई है। नेपाल सीमा क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने कृष्ण जन्म, कौरव पांडव, महाभारत की कथा पर आधारित गीतों का अपने इष्ट देवताओं के सम्मुख गायन किया। जिसमें युधिष्ठर करले विचार, तन युधिष्ठर धर्मका पुत ले, जोश खिला नानि धोती भैछो पैरी हाली रेशमी धोती, तू पंजियाल जाली गौरा मैं कसिके स्लो गौरा आदि गीतों का गायन कर वातारण को भक्तिमय कर दिया। इधर बाराकोट के नौमाना गांव में भी गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। क्षेत्र की महिलाओं द्वारा लाइन में हथ जोड़े लगाकर गौरा गीतों का गायन कर गौरा की आराधना की। सुई गांव की महिलाओं ने देर शाम चार दयोली मंदिर परिसर गौरा गीतों के साथ देव आधारित गीतों का गायन किया गया। क्षेत्र में चाली, धुमारी, झोड़ा, चाचरी गीतों की धूम मची हुई है। पूजा-अर्चना मदन कलौनी, मदन पुजारी, जगदीश कलौनी ने संपन्न कराई। इस दौरान पुष्पा कलौनी, रीता देवी, हेमा देवी, हेमा देवी, पार्वती देवी, दीपा देवी, सुनीता देवी, निशा देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, नीमा आदि मौजूद रहे। =========== मझेड़ा से आए कलाकारों ने किया आकर्षक हिलजात्रा का मंचन

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के तत्वाधान में स्थानीय रामलीला मैदान सदर में सातूं-आठूं महोत्सव जारी है। पांचवे दिन मझेड़ा से आए कलाकारों ने आकर्षक हिलजात्रा का मंचन कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। हिलजात्रा में हिरण चित्तल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

    गुरु वार को गौरा-महेश्वर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खेल व झोड़ा-चांचरी का आयोजन किया गया। इसके बाद मझेड़ा से पहुंचे कलाकारों ने हिलजात्रा का मंचन किया। मझेड़ा गांव के बुजुर्गाें के सानिध्य में गांव के युवा वर्ग द्वारा अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर कला, नृत्य का प्रदर्शन किया। जिसमें हिरण चित्तल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। हिलजात्रा के मुख्य पात्र हिरण चित्तल के मैदान में प्रवेश करते ही माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पूरा वातावरण हिरण चित्तल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। देर सांय रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा भी हिलजात्रा का मंचन किया गया। जिसमें बैलों की जोड़ी, लाटा-लाटी, हिरण चित्तल व लखिया भूत के पात्र को लोगों ने खूब सराहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा प्रकाश पंत ने पांचवे दिन के महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केदार जोशी, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, महेंद्र लुंठी, प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।