Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं उत्‍तराखंड की डा. मंजू बाला? जिन्‍हें शिक्षक दिवस पर मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 04:48 PM (IST)

    चंपावत की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार त्रिभाषा तकनीक से शिक्षा को सरल बनाने के लिए दिया गया है। डॉ. मंजू बाला उत्तराखंड की एकमात्र शिक्षिका हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। वह हिंदी अंग्रेजी और कुमाऊंनी में पढ़ाती हैं। प्रकाश चंद्र उपाध्याय और नरेश चंद्र जोशी को भी शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    Hero Image
    डा. मंजू बाला को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

    जासं, चंपावत। त्रिभाषा तकनीक से शिक्षा को सहज-सरल बनाकर विद्यार्थियों तक पहुंचाने वाली प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डा. मंजू बाला को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

    57 वर्षीय मंजू बाला इस वर्ष यह पुरस्कार पाने वाली उत्तराखंड की एकमात्र शिक्षिका हैं। 2005 से प्राथमिक शिक्षा में कार्यरत डा. मंजू गांव में किराए के कमरे में रहती हैं। अपने विद्यालय के बच्चों के साथ ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इंग्लिश की कोचिंग देती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विषय पर अच्छी समझ के लिए विद्यार्थियों को हिंदी, इंग्लिश के साथ मातृ भाषा कुमाऊंनी में पढ़ाने की तकनीक को काफी सराहा गया है। नई शिक्षा नीति त्रिभाषा तकनीक को प्रोत्साहित करने पर जोर देती है।

    शिक्षक उपाध्याय व जोशी को शैलेश मटियानी सम्मान

    लोहाघाट: जीआइसी बापरू में कार्यरत सहायक अध्यापक प्रकाश चंद्र उपाध्याय व राजकीय हाईस्कूल पासम के सहायक अध्यापक नरेश चंद्र जोशी को शैलेश मटियानी पुरस्कार दिया गया है। दून में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर धामी व शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पुरस्कृत किया।

    पाटी के दुर्गम कनारी-भुम्वाड़ी गांव निवासी प्रकाश उपाध्याय को शैक्षिक उन्नयन व गुणात्मक सुधार के लिए पुरस्कार दिया गया है। उपाध्याय वर्ष में मिलने वाले 14 आकस्मिक अवकाश नहीं लेते। रविवार व शीतकालीन अवकाश में विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाते हैं।

    वहीं, पासम के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश चंद्र जोशी 2009 से शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। इसके प्रयासों से विद्यालय की छात्र संख्या 23 से बढ़कर 52 पहुंच गई है। अगले वर्ष 100 छात्र संख्या का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जोशी ने बालिका शिक्षा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। जिला विज्ञान समन्वयक भी हैं। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के तहत सम्मानपत्र के साथ 21 हजार की प्रोत्साहन राशि व दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner