विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा में देंगे 165 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

By Brijesh PandeyEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 23 Nov 2026 10:52 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत के बनबसा पहुंचेंगे और जिले को 165.67 करोड़ रुपये की 54 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जल निकासी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत जिले के बनबसा पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिले को 165 करोड़ 67 लाख 56 हजार रुपये की 54 विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

इनमें 20 करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपये की लागत से पूरी हुई 21 योजनाओं का लोकार्पण और 145 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री अपराह्न 3:20 बजे हेलीकाप्टर से बनबसा स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। योजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इनमें टनकपुर और बनबसा की जल निकासी व्यवस्था के लिए कुल 86.83 करोड़ रुपये की योजनाएं सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में मोटर मार्गों के सुधार एवं डामरीकरण, पूर्णागिरि क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के विकास से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

इन योजनाओं से तराई में जलभराव की समस्या कम करने और पहाड़ में आवागमन तथा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सायं 4:40 बजे कार से बनबसा से खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- चंपावत के बनबसा में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज पिथौरागढ़ के अभ्यर्थी भी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- चंपावत: घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौके पर हुई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।