विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत: घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौके पर हुई मौत

By Vinod ChaturvediEdited By: Rahul Chauhan
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:59 PM (IST)

चंपावत के पचनई गांव में घास काटते समय 48 वर्षीय रेवी देवी का संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। विकास खंड चंपावत के पचनई ग्राम पंचायत में घास काटने पहाड़ी पर गई एक महिला की खाई में लुढ़कने से मौत हो गई। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। महिला का शव पोस्टमाटर्म के लिए चंपावत लाया गया।

चंपावत से करीब 37 किमी दूर पचनई में बुधवार की अपरान्ह रेवी देवी (48) पत्नी केदार सिंह एक अन्य महिला के साथ घास काटने गई थी। इसी दौरान रेवी देवी का संतुलन बिगड़ा और वह पहाड़ से खाई में लुढ़क गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथी महिला ने गांव के लोगों को दुर्घटना की जानकारी दी। मशक्कत से ग्रामीणों ने खाई से शव निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव चंपावत मोर्चरी लाया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

मृतका के पति केदार सिंह खेतीबाड़ी कर जीवन गुजर करते हैं। मृतका की दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। जबकि दोनों बेटे गोवा में काम करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- चंपावत में घर से 50 मीटर दूर घात लगाए बैठा था गुलदार, 13 साल के किशोर को बनाया निवाला

यह भी पढ़ें- डंकी रूट से अवैध विदेश यात्रा कराने वाले अभियुक्त को चंपावत कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।