डंकी रूट से अवैध विदेश यात्रा कराने वाले अभियुक्त को चंपावत कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा
चंपावत जिला सत्र न्यायालय ने 'डंकी रूट' के जरिए अवैध रूप से विदेश भेजने वाले गुजरात के एक अभियुक्त को ...और पढ़ें

HighLights
डंकी रूट से अवैध विदेश यात्रा पर पांच साल की सजा।
गुजरात के अभियुक्त जयदीप रामजी टुकड़िया को दोषी ठहराया गया।
बनबसा के युवक के म्यांमार में लापता होने का मामला।
जागरण संवाददाता, चंपावत। डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से विदेश भेजने वाले गुजरात के अभियुक्त को जिला सत्र न्यायालय ने पांच साल की सजा और 32 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
बनबसा के गुदमी भैंसाझाला के गजेंद्र सिंह सौन ने पांच जून 2024 को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उनका बेटा ललित सिंह सौन दिल्ली से बैंकाक गया था, लेकिन वह वहां से लापता हो गया। बाद में ललित सिंह सौन की म्यांमार स्थित चीन की ओर से लीज पर लिए गए किसी द्वीप में मौजूद होने की सूचना मिली।
ललित सिंह सौन ने प्रताड़ना की भी शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर बनबसा थाने में 10 जुलाई 2024 को मामला पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान राहुल कुमार उपाध्याय एवं जयदीप रामजी टुकड़िया उर्फ जय जोशी (31) निवासी पोरबंदर जिला गुजरात का नाम प्रकाश में आया।
फरार अभियुक्त राहुल कुमार उपाध्याय का पता नहीं चल सका। जबकि जयदीप रामजी टुकड़िया को गुजरात से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर 15 सितंबर 2024 को न्यायालय में पेश किया गया। आरोप पत्र दायर होने के बाद सत्र न्यायालय में मामले की सुनवाई शुरू हुई।
गवाहों के बयान, दस्तावेजों के परीक्षण और तमाम दलीलों के बाद सत्र न्यायाधीश जिला जज अनुज कुमार संगल ने अभियुक्त जयदीप रामजी टुकड़िया उर्फ जय जोशी को दोषी ठहराया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
इस दौरान जेल में व्यतीत की गई अवधि को मुख्य सजा की अवधि में समायोजि करने के आदेश दिए गए हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता केएस राणा ने पैरवी की।
यह भी पढ़ें- चंपावत की माया को मिलेगा 'मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार', उफनती नदी में बचाई थीं दो सहेलियों की जान
यह भी पढ़ें- चंपावत में 100 से अधिक युवाओं को मिलेगी अग्निवीर भर्ती तैयारी की ट्रेनिंग, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।