Champawat News: हिमाचल, मध्य प्रदेश और पिथौरागढ़ के कलाकारों ने लगाए चार चांद, दर्शकों को खूब भाए कार्यक्रम
बुधवार की शाम हिमाचल मध्य प्रदेश पिथौरागढ़ से आए कलाकारों ने देर रात तक लटके झटकों से समा बांधा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता और जगदीश सिंह अधिकारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की।

लोहाघाट, जागरण संवाददाता। बाराकोट में चल रहे लड़ीधुरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बुधवार की शाम हिमाचल, मध्य प्रदेश, पिथौरागढ़ से आए कलाकारों ने देर रात तक लटके झटकों से समा बांधा। कार्यक्रम देखने के लिए दूर दराज से भी लोग पहुंच रहे हैं।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता और जगदीश सिंह अधिकारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की। कहा कि महोत्सव सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण का ध्वजवाहक बना हुआ है।
विभिन्न स्थानों के कलाकारों ने बांधा समा
पिथौरागढ़ के कलाकारों ने पिथौरागढ़ का प्रसिद्ध हिलजात्रा, मध्य प्रदेश के कलाकारों न बधाई नृत्य, हिमाचल के कलाकारों नाटी नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांधा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया।
सांस्कृतिक झाकियों के सीनियर वर्ग में राइका बाराकोट, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी, विवेकानंद विद्या मंदिर पम्दा बाराकोट, जूनियर वर्ग में राउप्रावि फरतोला, सशिमं बाराकोट, राप्रावि बाराकोट पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इनकी रही मौजूदगी
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बाराकोट विनीता फत्र्याल, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश सिंह मेहता, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली रहे। रमेश चंद्र जोशी, दुर्गेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, लोकमान सिंह, रितेश वर्मा,बसंत लाल वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रिंकू अधिकारी, नमन जोशी, कौस्तुभ अधिकार, योगेश जोशी, देवेश जोशी, नकुल जोशी, रजत वर्मा आदि ने सहयोग किया।
हाय काकड़ी झूले मां, नून पिसो सिले मा..
चंपावत। घटोत्कच महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम जारी है। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक लोक गायन और लोक नृत्य की धूम मची। देर रात तक दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।
लोकगीतों पर पेश किए गए कार्यक्रम
आंचल कला केंद्र हल्द्वानी और लोक दर्पण कला मंच लोहाघाट की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों ने-दैना होया खोली का गणेशा हो.., से कार्यक्रम की शुरुआत की। लोहाघाट के कलाकारों ने-कां छ तेरो जलेबी को डाबा.., गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। हल्द्वानी के कलाकारों ने-साली भानुमती तेरी घुंगुरू बजी छम.., गीत पर शानदार नृत्य पेश किया।
इसके अलावा हाय ककड़ी झूले मा, पीतल नथुनी में तती ना गुमाना.., आदि कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हल्द्वानी की टीम का पंजाबी लोक नृत्य, स्टेपअप डांस एकेडमी के कलाकारों ने- क्रीम पोडर घोसनी किले ना..गीत और नृत्य से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
ज्योति राय ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभासद नंदन तड़ागी, मोहन भट्ट, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, सतीश पांडेय, रिटायर्ड कर्नल सुरेश अधिकारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाष्कर मुरारी, प्रकाश राय, श्याम कार्की, दीपक ओली, उमेद बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन डा. बीसी जोशी और नीरज जोशी ने संयुक्त रूप से किया। समिति अध्यक्ष मनमोहन सिंह बोहरा, हरगोविंद बोहरा, राकेश बोहरा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।