विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात बेचने का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची भी बरामद

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:19 PM (IST)

चंपावत के रीठा साहिब में नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने और नवजात बच्ची को बेचने के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी मदन सिंह बोहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप।

  2. जन्मी नवजात बच्ची को कथित तौर पर बेचा गया।

  3. मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नवजात बच्ची सकुशल बरामद।

जागरण संवाददाता, चंपावत। रीठा साहिब क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और जन्मी नवजात बच्ची को बेचने के गंभीर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कथित रूप से बेची गई नवजात बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है। एक साल पुराने इस मामले का खुलासा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर किया। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना रीठा साहिब में तहरीर दी गई थी।

इसमें आरोप लगाया गया कि ग्राम साल निवासी मदन सिंह बोहरा (54) ने दिसंबर 2025 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। आरोप है कि गर्भावस्था छिपाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए गए और प्रसव के बाद नवजात बच्ची को बेच दिया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने विशेष टीम गठित कर आरोपित की गिरफ्तारी और नवजात की बरामदगी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 27 नवंबर को मुख्य आरोपित मदन सिंह बोहरा को न्यायालय परिसर चंपावत के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नवजात बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट से चंपावत दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता आनंद माहरा को जमानत मिली, किशोरी ने बयान बदले

यह भी पढ़ें- चंपावत के बनबसा में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज पिथौरागढ़ के अभ्यर्थी भी होंगे शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।