Move to Jagran APP

व्हॉटसएप ग्रुप में एक के बाद एक कर डाली कर्इ अश्लील फोटो, मुकदमा

चंपावत के टनकपुर में एक युवक ने न्यूज ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो डाल दिया। आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 08:11 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 05:23 PM (IST)
व्हॉटसएप ग्रुप में एक के बाद एक कर डाली कर्इ अश्लील फोटो, मुकदमा
व्हॉटसएप ग्रुप में एक के बाद एक कर डाली कर्इ अश्लील फोटो, मुकदमा

चंपावत, [जेएनएन]: व्हॉट्सएप ग्रुप में अश्लीलता फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने एक दो नहीं बल्कि 11 अश्लील फोटो और एक वीडियो ग्रुप में डाल दिया। ये वीडियो उस ग्रुप में डाला गया, जिसमें शहर के कर्इ नामचीन लोग और महिलाएं जुड़ी हैं। फोटो पड़ते ही लोगों ने इसकी कड़ी निंदा शुरू कर दी। इस पर सीओ ने स्वयं संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

loksabha election banner

लोगों को क्षेत्रीय समाचारों की सूचना तत्काल मिल सके। इस लिए से एक समाचार पत्र के रिपोर्टर ने टनकपुर न्यूज ग्रुप बनाया। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों, अधिकारियों और महिलाओं को जोड़ा गया। इन दिनों व्हॉट्सएप ग्रुप पर फैलाए जाने वाले भ्रामक मैसेजों को लेकर पुलिस भी सतर्कता बरते हुए है, लेकिन लोगों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। रविवार की शाम एक मोबाइल नंबर से एक के बाद एक कर 11 अश्लील फोटो और एक अश्लील वीडियो ग्रुप में डाली गई। इसको देखते हुए ग्रुप में भूचाल सा आ गया। ग्रुप में जुड़े लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। वहीं, ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने ग्रुप से लेफ्ट होना शुरू कर दिया। 

हालांकि ग्रुप एडमिन ने भी स्वयं इस ग्रुप से कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। घटना को देखते हुए सीओ राजन सिंह रौतेला ने इसका स्वयं संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का लोग गलत उपयोग कर रहे हैं। अश्लील मैसेज और फोटो भेजना भी आइटीएक्ट के उल्लघंन की श्रेणी में आता है। सभी ग्रुपों में इसकी जानकारी देने के बाद आरोपित युवक की शिनाख्त करते हुए उसके खिलाफ 66 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: किशोरी से पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर झांसा देकर किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: बहन से किया दुष्कर्म, मां बनने पर हुआ मामले का खुलासा; 19 को सजा पर फैसला

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता ने हाई कोर्ट से लगाई गर्भपात की गुहार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.