Bobby Singh Dhami : चंपावत के बॉबी सिंह धामी बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप कप्तान
उत्तराखंड के बॉबी सिंह धामी को भारतीय जूनियर हॉकी टीम का उप कप्तान बनाया गया है। पिथौरागढ़ के कत्यानी निवासी श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं।
संवाद सहयोगी, टनकपुर : उत्तराखंड के बॉबी सिंह धामी (Bobby Singh Dhami) को भारतीय जूनियर हॉकी टीम (Indian Junior Hockey Team) का उप कप्तान बनाया गया है। जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कत्यानी निवासीश्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं।
बॉबी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि बॉबी धामी को भारतीय जूनियर हॉकी टीम का उप कप्तान बनना गया है। सामान्य परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राच्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उनके हॉकी कोच वरुण बेलवाल तथा वर्तमान में उप क्रीड़ा अधिकारी ऊधम सिंह नगर ने बताया कि बॉबी धामी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वे इससे पूर्व जून 2022 में लुसाने, स्विट्जरलैंड में आयोजित हॉकी मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2021 जूनियर वल्र्ड कप में भी भारतीय टीम से प्रतिभाग कर चुके हैं। बॉबी ने कक्षा छह से 11वीं तक स्पोट्र्स कॉलेज देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया
इसके बाद जून 2017 से बॉबी साई ट्रेनिंग सेंटर सोनीपत चले गए जहां उन्हें वरुण बेलवाल साई हॉकी प्रशिक्षक द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया। उनके भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप कप्तान बनने पर उत्तराखंड के सभी खिलाडयि़ों में खुशी का माहौल है।
उनके चयन पर महासचिव हॉकी उत्तराखंड नरेंद्र बाफिला, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव रौतेला, विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विकास भगत, कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी नागेन्द्र शर्मा, प्राचार्य महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज देहरादून राजेश ममगाई, रशिका सिद्दीकी, अख्तर अली, भुवन पंत आदि ने बधाई देते हुए उच्जवल भविष्य की कामना की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।