उत्तराखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी कालू मेहरा के नाम से बनेगा अमृत सरोवर
उत्तराखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी कालू मेहरा के नाम से बन रहे अमृत सरोवर पर तिरंगा फहरेगा। ...और पढ़ें

उत्तराखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी कालू मेहरा के नाम से बनेगा अमृत सरोवर
जागरण संवाददाता, चम्पावत : देवदार के घनों जंगलों से घिरे लोहाघाट क्षेत्र के रहने वाले प्रदेश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू सिंह मेहरा के नाम से थुवा मेहरा में बनाए जाने वाले अमृत सरोवर पर तिरंगा फहराकर उन्हें याद किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से तैयार 13 अमृत सरोवर देश के 75वें स्वतंत्रता के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चार चांद लगाने को तैयार हैं।
केंद्र सरकार द्वारा भूजल संरक्षण के लिए तैयार अमृत सरोवर योजना धीरे-धीरे धरातल पर मूर्तरूप लेने लगी है। जिले के 75 अमृत सरोवरों में 13 तैयार हो चुके हैं। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन द्वारा 15 और अमृत सरोवर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में चिह्नित 74 अमृत सरोवरों में से चार का निर्माण वन विभाग द्वारा किया जाना है। वहीं, 30 अमृत सरोवरों में मत्स्य विभाग मछली पालन की भी योजना तैयार कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर तैयार व प्रत्सावित सभी अमृत सरोवरों के पास झंडारोहण किया जाएगा। जनपद के चार ब्लाकों में अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। चम्पावत ब्लाक में सात (चौकुनीबोरा, कारी, सायली, मौराड़ी, मल्ली खटोली, सिमल्टा, पचनई), लोहघाट में तीन (डुंगरालेटी, सुला, कुनाड़ी), बाराकोट में दो (भिंगराड़ा, ककोड़ा) व पाटी में एक (पाटी) अमृत सरोवर तैयार हुआ है। सभी अमृत सरोवर नए बनाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत ने बताया कि आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए सभी अमृत सरोवरों पर कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया जाएगा। खास कार्यक्रम प्रदेश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी कालू सिंह मेहरा की याद में थुवा मेहरा अमृत सरोवर पर आयोजित होगा। अभी तक 13 अमृत सरोवर तैयार हो चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस तक 28 अमृत सरोवर तैयार करने का लक्ष्य है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।