Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जय-जय हे भगवती सुर भारती..

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 08 Sep 2017 04:31 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, चम्पावत : आदर्श राजकीय इंटर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में बच्चो ...और पढ़ें

    Hero Image
    जय-जय हे भगवती सुर भारती..

    संवाद सहयोगी, चम्पावत : आदर्श राजकीय इंटर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में बच्चों ने समूह नृत्य में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। संस्कृत नाटक में छात्रों ने भी अपनी कला प्रतिभा दिखाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित व प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सीईओ पुरोहित ने आम बोलचाल की भाषा में संस्कृत को बढ़ावा देने का आहवान किया। संयोजक डॉ. बाजश्रवा आर्य ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग की समूह गान, समूह नृत्य, संस्कृत नाटक, आशुभाषण, वाद-विवाद, श्लोकोच्चारण को मिलाकर छह प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। समूह नृत्य में जीजीआइसी की छात्राओं ने 'जय-जय हे भगवती सुर भारती' तथा राइंका मूलाकोट की छात्राओं ने 'सागरम सागरीयं नमामे वयं' गीत में मनमोहक नृत्य पेश किया। निर्णायक गिरीश चंद्र पांडेय, डॉ. कमलेश सक्टा, वेदव्रत शर्मा, नमिता मुरारी, सामश्रवा आर्य, हरीश कलौनी रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर डॉ. तिलकराज जोशी, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, बीना चौधरी, चंद्र सिंह पुजारी, अशोक कुमार खर्कवाल, हरीश चंद्र गहतोड़ी, जगत सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।