Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बसपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

    टनकपुर : बहुजन समाज पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में जिले के सभी मुख्य स

    By Edited By: Updated: Thu, 29 Sep 2016 03:33 PM (IST)

    टनकपुर : बहुजन समाज पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में जिले के सभी मुख्य स्थानों व बूथों पर पार्टी की इकाई गठित करने व बहुजन हिताय की अवधारणा को समाज के कमजोर व निर्बल लोगों तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नौ अक्टूबर को किच्छा के गांधी मैदान में मनाई जाने वाली कांशीराम की पुण्य तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम में भाग लेकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश जोनल कोआर्डिनेटर धनी राम सिंह, जिलाध्यक्ष खुशाल राम, हरि प्रसाद टम्टा, राम नरेश, सुभाष सागर, मीना सागर, हरि राम, रमेश कुमार, गोपाल सिंह, अंसार अहमद, अनीता जोन, खल्लो बेगम, शकीला बेगम आदि मौजूद थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें