Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां महिलाओं ने नहर की मरम्मत कर पहुंचाया पानी, तब हुई धान की रोपाई

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jun 2018 05:53 PM (IST)

    एक सप्ताह की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से महिलाओं ने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत कर गांव में रोपाई का कार्य शुरू कर दिया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    यहां महिलाओं ने नहर की मरम्मत कर पहुंचाया पानी, तब हुई धान की रोपाई

    गोपेश्वर, [जेएनएन]: चमोली जिले के सांकरी गांव की महिलाओं की मेहनत रंग लाई। एक सप्ताह की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से महिलाओं ने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत कर गांव में रोपाई का कार्य शुरू कर दिया। 

    गौरतलब है कि आपदा के चलते पोखरी विकासखंड के सांकरी गांव की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। लंबे समय से शिकायत के बाद भी सिचाई विभाग, जिला प्रशासन व सरकार सिंचाई नहर की मरम्मत को लेकर आंखें मूंदे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद  महिलाओं ने सरकार को आईना दिखाने की ठानी। तकरीबन एक सप्ताह तक ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त ङ्क्षसचाई नहर की मरम्मत का कार्य किया। प्रत्येक परिवार से एक-एक व्यक्ति या महिला ने श्रमदान में भाग लेकर सिंचाई नहर पर पानी चलाया है। 

    अब सिंचाई नहर में पानी आने के बाद ग्रामीणों ने खेतों में धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। सांकरी गांव की मुन्नी देवी, कविता देवी, नंदी देवी, बबीता देवी व श्रमदान कार्य करने वाली महिलाओं का कहना है कि आज आपदा के चलते कई सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हैं। उनका कहना है कि यदि ग्रामीण विभाग, प्रशासन व सरकार पर ताकने के बजाए खुद कार्य करें तो सरकार को यह नसीहत हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: यहां के युवाओं ने गांव की प्यास बुझाने के लिए पहाड़ को दी चुनौती

    यह भी पढ़ें: इस मानसून से सरकारी भवन सहेजने लगेंगे वर्षा जल

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में इस संस्था की पहल से चहक उठे 52 सूखे जल धारे