Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में दुनिया की इकलौती जगह, जहां खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल; पर्यटकाें की भीड़ का टूटा रिकाॅर्ड

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 06:41 PM (IST)

    Valley of Flowers फूलों की घाटी उत्तराखंड में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह दुनिया की इकलौती जगह है जहां प्राकृतिक रूप से 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। घाटी में रंग-बिरंगे फूलों के साथ ही दुर्लभ वन्यजीव भी पाए जाते हैं। फूलों की घाटी में रंग बिरंगे फूल पर्यटकों का स्वागत कर रहे हैं। अगस्त तक 17277 देसी-विदेशी पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं।

    Hero Image
    Valley of Flowers: यूनिस्को ने 2005 में फूलों की घाटी को विश्व धरोहर घोषित किया

    संवाद सहयोगी, जागरण गोपेश्वर। Valley of Flowers: विश्व धरोहर फूलों की घाटी इस साल देशी विदेशी पर्यटकों से गुलजार है। इस साल अभी तक फूलों की घाटी के दीदार के लिए रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आए। जिससे राष्ट्रीय पार्क को खासी आमदनी हुई है। फूलों की घाटी में रंग बिरगें फूल पर्यटकों का स्वागत कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फूलों की घाटी दुनिया की इकलौती जगह है, जहां प्राकृतिक रूप से 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। साथ ही 87.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल में जैव विविधता का खजाना है। यहां पर दुनिया की दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीव, जंतु, पशु, पक्षी पाए जाते हैं। इसकी जैव विविधता देखते हुए यूनिस्को ने 2005 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather News: आज पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, देखिए नैनीताल-दून का अपडेट

    31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी फूलों की घाटी

    अगस्त माह तक 17277 देसी-विदेशी पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं। जिसमें नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क को 34,79,550 रुपए की आमदनी हो चुकी है। 31 अक्टूबर तक फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Rishikesh Karnprayag Rail Project: अगस्‍त माह में ‘शिव’ व ‘शक्ति’ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रेल परियोजना पर एक नजर

    वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया की इस साल विश्व धरोहर फूलों की घाटी पयटकों से गुलजार रही है। इस साल रिकॉर्ड तोड़ देसी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के लिए पहुंचे और 237 विदेशी 17277 देसी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। वहीं 34,79,550 रुपए की आय हुई है।

    2022 में 20,830 देसी विदेशी पर्यटकों से 31,73,400 की आय व 2023 में 13068 देसी विदेशी पर्यटकों से 20,88,250 रुपये की आमदनी हुई थी।