Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री व हेमकुंड में हल्की बर्फबारी, उत्‍तराखंड में लौटी ठंड

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 08:17 PM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई है जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है ...और पढ़ें

    Hero Image
    Uttarakhand Weather : यमुनोत्री में हल्की बर्फबारी। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर ।  Uttarakhand Weather :उच्च हिमालयी क्षेत्र में गत चार दिनों से मौसम मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि निचले स्थानों पर वर्षा हुई है। हालांकि हल्की बर्फबारी के कारण बदरीनाथ धाम में बर्फ जमी नहीं है। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई जबकि जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षा से अलकनंदा नदी में हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी जाने के लिए गोविंदघाट में बन रहे बेली ब्रिज का कार्य भी प्रभावित हुआ है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से यात्रा तैयारियों, महायोजना के निर्माण कार्यों पर प्रभाव पड़ा है। पांडुकेश्वर, गोविंदघाट,जोशीमठ सहित आस पास के इलाकों में वर्षा हुई है। लगातार तीन दिनों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही वर्षा के चलते मौसम काफी ठंड हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Electricity Rate Hike: दर वृद्धि के बाद भी उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली, एक अप्रैल से लागू होंगे रिवाइज रेट

    केदारनाथ धाम में बर्फबारी का असर केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर पड़ा। केदारनाथ धाम में ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी वर्षा का सिलसिला बना रहा। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। दूसरी ओर बसुकेदार, जखोली, बांगर पट्टी में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान का अनुमान है।

    जागरण आर्काइव।

    यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से ठप रहा सुरक्षात्मक कार्य

    उत्तरकाशी/बड़कोट: मौसम के बदले मिजाज के बाद जनपद में स्थित यमुनोत्री धाम में जहां हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी व वर्षा के चलते यमुनोत्री धाम में दिनभर सुरक्षात्मक कार्य प्रभावित रहे। इधर, गंगोत्री धाम में वर्षा हुई है। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में वर्षा से तापमान भारी गिरावट आई है। कुछ दिनों पूर्व तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो कि शनिवार को 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में नई एलिवेटेड रोड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी, सुगम होगी Chardham Yatra

    जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे शुरु हुआ वर्षा का दौर रातभर जारी रहा। सुबह भी आसमान काले बादलों से घिरा रहा और रुक-रुककर वर्षा होती रही। इधर, ऊंचाई वाले गंगोत्री धाम में भी सुबह वर्षा हुई। वर्षा के चलते तापमान लुढ़कने से ठंड फिर लौट आई है, जिस कारण लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई।

    बर्फबारी के कारण यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्य प्रभावित रहा। बर्फबारी व वर्षा के कारण श्रमिक दिनभर काम नहीं कर पाए। हालांकि, प्रशासन के द्वारा लगातार कार्य की समीक्षा की जा रही है। गत शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल व उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने सुरक्षा कार्यों का जायजा मौके पर जा कर लिया था, लेकिन मौसम का बदला मिजाज सुरक्षा कार्य में खलल डाल रहा है।