बदरीनाथ में दर्शन कर लौट रहे थे यात्री, अचानक मची चीख-पुकार... हेलीकॉप्टर क्रैश में छह की मौत- तस्वीरें
चमोली में बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑनलाइन डेस्क, चमोली। उत्तराखंड में चमोली में बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं काे लेकर आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई है।

खराब मौसम के बाद भी शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए उड़ान जारी थीं। हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया है।

शुक्रवार दोपहर एक बजकर 12 मिनट देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जो लापता हो गया।

हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री कर्नाटक के और पायलट दिल्ली का था। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना भी राहत बचाव अभियान में शामिल हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पूरे राहत बचाव अभियान पर नजर बनाए रखी।

हिमांशु सभ्रवाल, पायलट
मृतकों में कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली (पायलट), प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, वीबी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, सुधीर के., उम्र 50 वर्ष और एसएस नटराजा सभी निवासी कर्नाटक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, सेना द्वारा शवों का रेस्क्यू जारी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Helicopter Crash: मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट, फिर क्यों उड़ान भर रहे थे हेलीकॉप्टर?