विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Helicopter Crash: मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट, फिर क्यों उड़ान भर रहे थे हेलीकॉप्टर?

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 06:42 PM (IST)

मौसम के ऑरेंज अलर्ट और एक दुर्घटना के बावजूद बदरीनाथ धाम के लिए चार्टर हेली सेवाएं दिनभर जारी रहीं। यूकाडा ...और पढ़ें

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, चमोली। गोपेश्वर मौसम के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी खराब मौसम में बदरीनाथ धाम के लिए चार्टर हैली सेवाएं दिनभर उड़ान भरती रही। खास बात तो यह है कि दुर्घटना के बाद भी हैली सेवाएं नहीं रूकी और लगातार आसमान में यात्रियों का सफर जारी रखा। खुद यूकाडा ने कुछ शर्तो के साथ उड़ान की अनुमति दी थी।

शुक्रवार को आपदा प्रबंधन महकमे से जनपद चमोली में वर्षा व आलावृष्टि , आकाशिय बिजली चमकने तथा 40 से पचास किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित था।

बताया गया कि इसके चलते शुक्रवार को युकाडा सात बजकर 25 मिनट पर अगले आदेश तक शहस्त्रधारा देहरादून से चार धाम के रूट पर हेलीकॉप्टर सेवाएं रोकी गई थी। बताया गया कि फिर नौ बजकर 27 मिनट पर चार रूट पर शहस्त्रधारा देहरादून से उड़ान की अनुमति का आदेश जारी कर उसके साथ मौसम की दुश्ववारियों को लेकर कुछ कुछ शर्ते भी लगाई गई भी ।

उतराखंड नागरिक उड्यन विकास प्राधिकरण की ओर से उड़ान भरने को लेकर दो धाम याने बदरीनाथ केदारनाथ रूट पर अगर मौसम की खराब हो और स्थित उड़ने के लिए सही नहीं मिला तो वापस सहस्त्रधारा हैलीपैड आने का आदेश था।

युकाडा के आदेश में यह भी साफ था कि अगर बदरीनाथ से वापस आते हुए मौसम की खराब स्थिति आती है तो हेलीकॉप्टर अपने वैली बेस याने फाटा, सिसरी, गुप्तकाशी आएगें।

गंगोत्री के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान में दिक्कतें आने पर झाला बेस में रूकने के बजाए वापस सहस्त्रधारा देहरादून आने को कहा गया था। बताया गया कि बदरीनाथ में खराब मौसम के बाद भी उड़ाने जारी रही तथा दिनभर में 13 उड़ाने देहरादून बदरीनाथ के लिए हुई। जबकि हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद भी पांच उड़ानें बदरीनाथ धाम के लिए हुई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, सेना द्वारा शवों का रेस्क्यू जारी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसों का काला इतिहास: पिछले साल केदारघाटी में हुआ था क्रैश, सात लोगों की गई थी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।