उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसों का काला इतिहास: पिछले साल केदारघाटी में हुआ था क्रैश, सात लोगों की गई थी जान
जोशीमठ में हालिया हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने केदारघाटी में हुए पिछले हादसों की याद दिला दी है। 15 जून 2025 को ...और पढ़ें

हादसे की फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। शुक्रवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश ने पिछले साल केदारघाटी में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की यादें ताजा कर दीं।
आपको बता दें कि दुर्गम व अतिसंवदेनशील पहाड़ियों में मौसम खराब होना भी बड़ी बाधा साबित होता है। केदारघाटी में पिछले 15 वर्षों में 13 हेली दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 41 की मौत हो चुकी है।
पिछले साल केदारघाटी में क्रैश हुआ था हेलीकॉप्टर
15 जून 2025 को रुद्रप्रयाग जिले के गौरीमाई खर्क के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था। तभी गौरीमाई खर्क के पास दुर्घटना होने से पायलेट समेत सात यात्रियों की मौत हो गई।
शुक्रवार को बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर भी हादसे का शिकार हो गया। जिसमें पायलट समेत छह लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार यात्री बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं।
केदारघाटी में हुए बड़े हेली हादसों पर एक नजर
- 12 जून 2009 को केदारनाथ हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर के पंखे से एक की मौत
- 21 जून वर्ष 2013 को हेलीकॉप्टर जंगलचट्टी में क्रैश, पायलट की मौत
- 25 जून, 2013, एमआई-17 हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त, 21 जवानों की मौत
- 28 जून 2013 केदारनाथ से दो किमी आगे गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत
- 25 मई 2016 में गुप्तकाशी में हवा में हेलीकॉप्टर को पहुंचा नुकसान, सभी यात्री सुरक्षित
- 3 अप्रैल 2018 केदारनाथ में एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटना, कोई जनहानि नहीं
- 13 मई 2019 को केदारनाथ में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग
- 18 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा गरूडचटटी के पास पहाड़ी से टकराने से हेलीकप्टर क्रैश, 7 की मौत
- 23 अप्रैल 2023 को केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से यूकाडा के वरिष्ठ वित्त नियंत्रक की मौत हो गई थी।
- 24 मई 2024 को हेलीपेड से 100 मीटर आगे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
- 17 मई 2025 केदारनाथ धाम में हेली की इमरेजेंसी लैंडिग, कोई जनहानि नहीं
- 7 जून 2025 बडासू हेलीपैड से उड़ान भरते समय हेली क्रैश, काई जनहानि नहीं
- 15 जून 2025 केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेली गौरी माई खर्क के पास क्रैश, सात की मौत
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
