Chamoli: मकान की चौकीदारी के चक्कर में जान गंवाई, सैलाब के साथ आए मलबे ने चपेट में लिया
Chamoli Disaster हल्द्वानी में एक दुखद घटना में देवेश्वरी देवी नामक एक महिला की अपने दूसरे मकान की चौकीदारी करते समय मृत्यु हो गई। भारी बारिश के कारण आए मलबे ने मकान को चपेट में ले लिया। वह अपने पति दिलबर सिंह के साथ गांव में रहती थीं। बचाव दल ने बाद में मलबे से उनका शव बरामद किया।

संवाद सहयेागी, जागरण, गोपेश्वर। कभी-कभी वह होता है जिसकी हम कल्पना नहीं करते। नंदानगर के कुंतरी लगा फाली गांव में दिलबर सिंह के परिवार के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनकी पत्नी देवेश्वरी अपने दूसरे मकान की चौकीदारी के लिए रात में सोने चली गईं, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह उनके जीवन की अंतिम रात होगी। मकान मलबे की जद में आया तो देवेश्वरी की मौत हो गई।
65 वर्षीय देवेश्वरी देवी अपने पैतृक घर में सेना से सेवानिवृत्त पति 68 वर्षीय दिलबर सिंह के साथ रहती थीं। उनके बड़े बेट सेना से सेवानिवृत्त होकर परिवार सहित देहरादून में रहते हैं। छोटा बेटा सेना में है। उसका परिवार ज्योतिर्मठ में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है।
दिलबर सिंह ने बताया कि उनके गांव में दो मकान हैं। पति-पत्नी एक ही मकान में रहते थे, लेकिन देवेश्वरी देवी चौकीदारी करने की बात कहकर घटना वाले दिन दूसरे मकान में सोने चली गईं थी। रात में आई आपदा में मकान मलबे में दब गया।
दिलबर सिंह के अनुसार उन्होंने और ग्रामीणों ने हल्ला मचाकर उन्हें बाहर आने को कहा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सैलाब भवन को अपनी चपेट में ले चुका था। निराश होकर दिलबर सिंह सहित अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को देवेश्वरी देवी का शव मलबा हटाकर बरामद किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।