विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली में थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:55 AM (GMT+05:30)

चमोली के थराली क्षेत्र में एक दुकान में भीषण आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस टीम तुरंत मौके पर ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर। ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान में भीषण आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट थराली को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

तेजी से फैल रही आग पर फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पाया। अग्निकांड के दौरान दुकान के अंदर फंसे दो व्यक्तियों अदालत शाह एवं अनीश कुमार को फायर सर्विस के जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।

टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों एवं रिहायशी मकानों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा अग्नि दुर्घटना टल गयी।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से दुकान में रखा परचून, स्टेशनरी, फुटवियर एवं ग्रॉसरी का सामान तथा खिड़की-दरवाजे जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, इस अवसर पर प्रशिक्षु फायर अधिकारी हिमांशु जोशी, चालक रंजीत लाल, फायरमैन भारत कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- चमोली में पेंशनर्स को बड़ी राहत, घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यह है प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 24 घंटे बाद सभी शव बरामद, एम्स ऋषिकेश भेजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।