चमोली में पेंशनर्स को बड़ी राहत, घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यह है प्रक्रिया
चमोली जिले में पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 चलाया जा रहा है।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स की सुविधा के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 चलाया जा रहा है। यह अभियान एक नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (Digital Life Certificate-DLC) जमा करने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इससे वे घर बैठे आनलाइन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे और उन्हें बार-बार कोषागार कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। मुख्य कोषाधिकारी राजीव कांत ने बताया कि निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखंड के निर्देश पर जिले के सभी कोषागार और उपकोषागारों में पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने और जमा करने की जानकारी दी जा रही है।
उन्हें डीएलसी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे स्वयं प्रमाण-पत्र बनाकर आनलाइन जमा कर सकें।उन्होंने कहा कि इस सुविधा से प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया सरल, सुगम और पारदर्शी बनेगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को अनावश्यक आवागमन से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी।
अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पेंशनर्स को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना और प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया सहज बनाना है।मुख्य कोषाधिकारी ने जिले के सभी पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स से अभियान का लाभ लेने की अपील की।
वे निकटतम कोषागार या उपकोषागार में जाकर प्रशिक्षण और जरूरी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पेंशनर्स से डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें- चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 24 घंटे बाद सभी शव बरामद, एम्स ऋषिकेश भेजे
यह भी पढ़ें- चमोली का फूलों की घाटी नेशनल पार्क शीतकाल के लिए बंद, रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमण