चमोली का फूलों की घाटी नेशनल पार्क शीतकाल के लिए बंद, रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमण
फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रवेश द्वार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस वर्ष घाटी में ...और पढ़ें
-1793444181926_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर। वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क चमोली विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रवेश द्वार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
पार्क प्रशासन की टीम ने ही घाटी का भ्रमण कर लौटते हुए घांघरिया में फूलों की घाटी का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर इस वर्ष की यात्रा का समापन किया। इस बार वैली में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद दर्ज हुई है।
इस वर्ष एक जून से प्रवेश द्वार बंद होने तक करीब 35261 पर्यटक फूलों की घाटी का सैर कर चुके हैं। जिससे फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन पार्क को 6696400 रुपए की आमद हुई है।
प्रति वर्ष विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक मई को पर्यटकों के लिए खुलती है जबकि 31 अक्टूबर को घाटी पर्यटकों के लिए बंद हो जाती है। इस वर्ष फूलों की घाटी में रिकॉर्ड तोड़ विदेशी पर्यटक आए हैं। शीतकाल में पार्क कर्मियों द्वारा घाटी की लंबी दूरी की गश्त जारी रहेगी।