Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nanda Devi National Park में लगे कैमरे में कैद हुई हिम तेंदुए की बेहद सुंदर तस्‍वीर, खुद को देखने से रोक नहीं पाएंगे

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 01:18 PM (IST)

    Nanda Devi National Park वन विभाग के द्वारा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत 70 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं जिसमें हिम तेंदुए के साथ-साथ अन्य अति दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीव जंतुओं की तस्वीर भी कैद हुई है। विशेष तौर पर भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम तेंदुए आसानी के साथ देखे जा सकते हैं।

    Hero Image
    Nanda Devi National Park: हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। Nanda Devi National Park: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत मलारी से आगे सुमना क्षेत्र में हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है।

    वन विभाग के द्वारा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत 70 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें हिम तेंदुए के साथ-साथ अन्य अति दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीव जंतुओं की तस्वीर भी कैद हुई है। जिसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और हिम तेंदुए शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया की नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत वन विभाग के द्वारा लगातार ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए की विचरण की तस्वीरें कैद हुई है। बताया कि भारतीय वन्य जीव संस्थान के सर्वे में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में 33 हिम तेंदुए मौजूद हैं जो वन विभाग के लिए अच्छी खबर है। इससे वन विभाग बेहद उत्साहित है।

    ऊंचाई पर उपस्थित रहते हैं हिम तेंदुए

    गौरतलब है कि 15000 से 16000 फीट की ऊंचाई पर हिम तेंदुए उपस्थित रहते हैं। विशेष तौर पर भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम तेंदुए आसानी के साथ दिखाई देते हैं।

    उच्च हिमालय क्षेत्र में जब अधिक बर्फबारी होती है। तब हिम तेंदुए निचले इलाकों की तरफ आ जाते हैं। जहां वन विभाग के द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो जाती है। हिम तेंदुओं के साथ-साथ इन घाटियों में अन्य दुर्लभ जीव जंतु भी दिखाई देते हैं।