यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Uttarakhand Visit : बदरीनाथ में तैयारियां तेज, होटल और रेस्टोरेंट में पुलिस कर रही सघन चेकिंग
PM Narendra Modi Uttarakhand Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चमोली जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : PM Narendra Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चमोली जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बदरीनाथ धाम में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया है।
गुजराती गेस्ट हाउस को रंग-रोगन कर चमकाया
पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंदिर समिति का गुजराती गेस्ट हाउस को रंग-रोगन कर चमकाया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में जिलाधिकारी के साथ प्रशासन की टीम ने मंदिर रूट और गेस्ट हाउस सहित मंदिर के अधिकारियों से बातचीत कर जायजा लिया।
प्रशासन की एसपीजी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के साथ भी बैठक
इस दौरान मंदिर के सामने वीआइपी गेस्ट हाउस के मरम्मत कार्यों को भी त्वरित करने को कहा गया है। यहां पर रंग-रोगन के अलावा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि प्रशासन की एसपीजी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand News: बदरीनाथ और केदारनाथ के दौरे पर 21 अक्टूबर को आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
21 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब 21 अक्टूबर को बदरीनाथ व केदारनाथ के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह कई बार केदारनाथ आ चुके हैं।
पुलिस चला रही सघन चेकिंग अभियान
चमोली जिले में पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में जनपद में होटल, रेस्टोरेंट में सघन चैंकिंग अभियान लगातार जारी है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशानुसार निरीक्षक एलआइयू सचिन चौहान के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम सहित जोशीमठ व बदरीनाथ यात्रा पड़ावों पर होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें : Kedarnath में ठंड से बीमार पड़ रहे तीर्थयात्री, विभाग ने उठाया कदम, जारी की हेल्थ एडवायजरी
इस दौरान उन्होंने होटल स्वामियों को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों व अन्य जनपदों से आने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों का होटलों में सत्यापन अवश्य कराएं। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह, सुखपाल सिंह और दीपक सिंह मौजूद थे।
