यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kedarnath में ठंड से बीमार पड़ रहे तीर्थयात्री, विभाग ने उठाया कदम, जारी की हेल्थ एडवायजरी
Kedarnath Yatra Health Advisory केदारनाथ धाम की यात्रा के अंतिम पड़ाव में भी धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: Kedarnath Yatra Health Advisory : केदारनाथ धाम में इन दिनों तामपान भी काफी नीचे गिर गया है। रात्रि को माइनस में आ रहा है।
केदारघाटी में लगातार हो रही वर्षा और तापमान में गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की है। विभाग की ओर से तीर्थ यात्रियों को ठंड से बचने के लिए भी जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
लगातार सामने आ रहे ठंड से तबीयत बिगड़ने के मामले
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (रुद्रप्रयाग) डा. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थापित चिकित्सा राहत केंद्रों में तीर्थ यात्रियों के ठंड से तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
इसलिए केदारनाथ दर्शनों को आने वाले तीर्थ यात्रियों से पर्याप्त मात्रा में गर्म व ऊनी कपड़े पहनने, रेन कोट या छाता अनिवार्य रूप से साथ ले जाने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : Kedarnath yatra बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, 12 दिन में पहुंचे एक लाख से ज्यादा यात्री
डा. मर्तोलिया ने सड़क मार्ग पर स्थापित जिले की समस्त चिकित्सा इकाइयों में तैनात कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे तीर्थ यात्रियों को गर्म व ऊनी कपड़े पहनने और साथ रखने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग पर चिकित्सा-राहत केंद्र छौड़ी, चीड़बासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, कैंची भैरव ग्लेशियर, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप व केदारनाथ में धाम पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
पिछले 12 दिन में केदारनाथ धाम पहुंचे एक लाख 66 हजार 729 यात्री
केदारनाथ धाम की यात्रा के अंतिम पड़ाव में भी धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की भीड़ जुटी हुई है। पिछले 12 दिन में डेढ़ लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। पहली बार सितंबर व अक्टूबर महीने में भी प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 16 हजार तक पहुंच रही है।
पिछले बारह दिनों में दर्शन करने वालें यात्रियों की संख्या 1 लाख 66 हजार 729 रही। अभी यात्रा को सात दिन शेष हैं। प्रतिदिन एक हजार से 15 सौ तक यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम के इतिहास में इतनी भारी संख्या में यात्रियों के दर्शनों को आने का रिकार्ड बना है। यात्रा के लिए बचे शेष दिनों में भी धाम में बड़ी संख्या दर्शनों को आने की संभावना है।
अनिल अंबानी ने पत्नी टीना अंबानी संग किए केदार बाबा के दर्शन
देश के उद्योगपति अनिल अंबानी ने शनिवार को केदारनाथ पहुंचकर सपरिवार बाबा के दर्शन किए, उनके साथ उनकी पत्नी टीना अंबानी और उनके बच्चे भी मौजूद थे। शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे अनिल अंबानी अपने परिवार के संग चार्टर प्लेन से बीआईपी हेलीपैड पर पहुंचे, यहां से वह सीधे मंदिर में पहुंचे।
मंदिर में मुख्य कार्य अधिकारी योगेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया इसके बाद मुख्य पुजारी ने मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा की। लगभग 2 घंटा केदारनाथ में रहने के बाद वह यहां से 10.50 बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए।
