विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में चीन सीमा के पास नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आगाज, 28 राज्यों के 933 प्रतिभागी ले रहे भाग

Published: Sun, 31 May 2026 04:09 PM (IST)

चमोली की नीति घाटी में 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन' का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें 28 राज्यों से 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

चमोली जिले के नीति घाटी में  ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया।

चमोली जिले के नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की सुरम्य और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Grand launch of Niti Extreme Ultra Run

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, लेकिन मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण उनका दौरा निरस्त हो गया।

Niti Extreme Ultra Run (1)

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Niti Extreme Ultra Run in chamoli

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ मुहिम को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांव और अधिक सशक्त बनेंगे।

Niti Extreme Ultra Run in chamoli uttarakhand

जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का आयोजन 2 जून तक चलेगा। पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिता में 117 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 धावकों ने प्रतिभाग किया।

Niti Extreme Ultra Run in uttarakhand

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पांच, 10 और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समापन अवसर पर गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) चैलेंज भी आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान दर्जाधारी मंत्री हरक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, गृह सचिव शैलेश बगोली, सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय सेना और आईटीबीपी के अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Folk songs galore at the cultural evening

सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों की धूम

इससे पूर्व शनिवार रात मलारी गांव में पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल ने अपने लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

यह भी पढ़ें- नीती घाटी से पहले Dehradun में दिखा रोमांच व ऊर्जा का संगम, ये है एक्सट्रीम अल्टा रन का शेड्यूल

यह भी पढ़ें- चीन सीमा से सटे चमोली जिले की नीती घाटी में अल्ट्रा रन, विदेशी खिलाड़ियों के लिए केंद्र से परमिट की गुहार