विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन: चमोली की नीती घाटी में माउंटेन बाइकिंग का रोमांचक समापन

Published: Tue, 02 Jun 2026 11:00 PM (IST)

चमोली जिले की नीती घाटी में तीन दिवसीय 'नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन' का समापन हुआ, जिसमें अंतिम दिन गमशाली से ...और पढ़ें

एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लेते साइकिलिस्ट। सूवि

एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लेते साइकिलिस्ट। सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में चीन सीमा से लगी सुरम्य नीती घाटी में चल रही तीन दिवसीय ‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ ने मंगलवार को विराम ले लिया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन गमशाली से मलारी के मध्य 30 किमी माउंटेन बाइकिंग (एमटीबी) चैलेंज स्पर्धा का रोमांच देखने को मिला।

दुर्गम पहाड़ी रास्ते, चुनौतीपूर्ण ट्रेक और मनमोहक वादियों के बीच आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

MTB Challenge

पर्यटन विकास परिषद, सेना व आइटीबीपी के सहयोग से आयोजित अल्ट्रा रन के तहत पुरुष वर्ग की 30 किमी एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता में खरिकसिंग अडानिस तांगपू ने प्रथम, सूरज राणा ने द्वितीय व प्रकाश थापा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Niti Extreme Ultra Run chamoli

महिला वर्ग में अवनी डरियाल प्रथम, संध्या मौर्या द्वितीय व इंद्रा कुमारी तमांग तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 15 किमी स्पर्धा में प्रज्जवल चौहान को प्रथम, इशांत सिंह अधिकारी को द्वितीय व अश्विन रौथान को तृतीय स्थान मिला, जबकि महिला वर्ग प्रिया ने प्रथम रहीं।

27 राज्यों के 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में 27 राज्यों के 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस एवं साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता लाना था।

Niti Extreme Ultra Run Concludes

इसे सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ सेना, आइटीबीपी, स्वास्थ्य, पर्यटन व अन्य विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन: दूसरे दिन चीन सीमा पर 685 धावकों ने दिखाया दम

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में CM धामी की बड़ी घोषणा: बोले- चीन बॉर्डर पर रिमखिम व बाड़ाहोती में बनेंगे सीमा दर्शन केंद्र