विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में CM धामी की बड़ी घोषणा: बोले- चीन बॉर्डर पर रिमखिम व बाड़ाहोती में बनेंगे सीमा दर्शन केंद्र

Published: Mon, 01 Jun 2026 07:38 PM (IST)

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली में चीन सीमा पर 'नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन' को संबोधित किया। उन्होंने रिमखिम और बाड़ाहोती में ...और पढ़ें

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी । जागरण

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी । जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में चीन सीमा पर ‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के तहत दूसरे दिन आयोजित समारोह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित अल्ट्रा रन युवाओं के अदम्य साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरी है। अल्ट्रा रन महज एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्र के स्वाभिमान, स्वावलंबन और नए विश्वास का प्रतीक है।

इस मौके पर उन्होंने रिमखिम व बाड़ाहोती क्षेत्र में बार्डर टूरिज्म विकसित करने के लिए ‘सीमा दर्शन केंद्र’ का निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस मौके पर पहले व दूसरे दिन की स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Niti Extreme Ultra Run second day Events at Uttarakhand

समारोह में धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

इसी क्रम में चमोली जिले के नीती, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर व महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत होम स्टे निर्माण के साथ घाटी के विभिन्न गांवों एवं प्रमुख पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनज व व्यू प्वाइंट विकसित किए जाएंगे।

कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमांत क्षेत्र में न केवल बुनियादी सुविधाओं बढ़ रही हैं, बल्कि रिवर्स माइग्रेशन को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Niti Extreme Ultra Run at Uttarakhand

नीती क्षेत्र में होम स्टे की संख्या 35 से बढ़कर 450 हो चुकी है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते पर्यटन का प्रमाण है।

उन्होंने गमशाली स्थित दुप्फूधार मैदान में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा भी की। कहा कि इन घोषणाओं से नीती घाटी सहित पूरे सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने आयोजन की सफलता पर आयोजकों के साथ सेना, आइटीबीपी व स्थानीय जनता को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में उत्तराखंड के अनुराग का जज्बा, दिव्यांगता के बावजूद पूरी की 10 KM दौड़

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चीन सीमा के पास नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आगाज, 28 राज्यों के 933 प्रतिभागी ले रहे भाग