विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में उत्तराखंड के अनुराग का जज्बा, दिव्यांगता के बावजूद पूरी की 10 KM दौड़

Published: Mon, 01 Jun 2026 07:11 PM (IST)

अनुराग रावत ने सेरेब्रल पाल्सी के बावजूद चमोली की नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में 10 किमी की कठिन दौड़ पूरी की।

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में 10 किमी दौड़ पूरी करने वाले अनुराग रावत। जागरण

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में 10 किमी दौड़ पूरी करने वाले अनुराग रावत। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। 25 वर्षीय अनुराग रावत ने जनपद चमोली में आयोजित हो रही नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में अदम्य साहस, आत्मविश्वास और अटूट जज्बे का परिचय देते हुए लगभग एक घंटा 45 मिनट में 10 किलोमीटर की कठिन दौड़ पूरी कर सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को प्रेरित किया।

अनुराग ने यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

मूल रूप से पौड़ी जनपद के निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे अनुराग रावत सेरेब्रल पाल्सी जैसी दिव्यांगता से पीड़ित हैं।

चमोली जनपद स्थित नीती घाटी में आयोजित हो रही "नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन" के दौरान घाटी के ऊंचे पहाड़, कठिन रास्ते और सीमित आक्सीजन जैसी विषम परिस्थितियों के बीच अनुराग का यह प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।

अनुराग की इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं कर सकती।

अनुराग ने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। कहा कि 'सीमाएं केवल हमारे दिमाग में होती हैं। यदि संकल्प मजबूत हो, तो इंसान अपने शरीर को किसी भी मंजिल तक पहुंचा सकता है।'

सीमांत घाटी में आयोजित इस एडवेंचर स्पोर्ट्स महाकुंभ में देश के 27 राज्यों से आए 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चीन सीमा के पास नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आगाज, 28 राज्यों के 933 प्रतिभागी ले रहे भाग

यह भी पढ़ें- चीन सीमा के पास नीती घाटी में एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन का काउंटडाउन शुरू, देहरादून से होगी भव्य शुरुआत