विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन: दूसरे दिन चीन सीमा पर 685 धावकों ने दिखाया दम

Published: Mon, 01 Jun 2026 07:57 PM (IST)

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के दूसरे दिन पांच, दस और 21 किमी की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित हुईं, जिसमें कुल 685 प्रतिभागियों ने चीन सीमा के पास दौड़ लगाई।

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन प्रतियोगिता में दौड़ लगाता प्रतिभागी। जागरण

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन प्रतियोगिता में दौड़ लगाता प्रतिभागी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। पर्यटन विकास परिषद, सेना व आइटीबीपी के सहयोग से आयोजित ‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के तहत दूसरे दिन पुरुष, महिला व ओपन वर्ग में पांच, दस व 21 किमी की दौड़ स्पर्धाएं हुईं।

21 किमी हाफ मैराथन में 215, 10 किमी शार्ट रन में 210 और पांच किमी फन रन में 260 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय अल्ट्रा रन में 27 राज्यों के 1,200 से अधिक धावक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

दूसरे दिन 18 वर्ष से कम आयु के पुरुष वर्ग की पांच किमी दौड़ में हर्षित यादव प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय व शिवम भुजवाण तृतीय रहे। जबकि, महिला वर्ग में रेखा प्रथम, भावना रावत द्वितीय व राधिका तृतीय रहीं।

पुरुष ओपन वर्ग की पांच किमी दौड़ में प्रकाश भट्ट ने प्रथम, मोहम्मद अशरफ ने द्वितीय व मोहम्मद कासिम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अर्पिता सैनी को प्रथम, वाई.तिमनाह को द्वितीय व अनिता चौहान को तृतीय स्थान मिला।

पुरुष ओपन वर्ग की 10 किमी दौड़ में सुरेंद्र सिंह, मन्नू सिंह व सज्जन पंवार और महिला वर्ग में पूजा बिष्ट, निशा नेगी व ईशा बर्त्वाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 10 किमी में दौड़ में दलबीर सिंह प्रथम, गोविंद कुमार राणा द्वितीय व सतीश चंद्र चौहान तृतीय घोषित किए गए।

ओपन वर्ग की 21 किमी दौड़ में लोकेश कुमार प्रथम, दीपक रावत द्वितीय व कुलदीप नेगी तृतीय रहे। महिला वर्ग में प्रिया को प्रथम, निकिता खोलिया को द्वितीय व आयुषी कनवाल को तृतीय स्थान मिला।

50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 21 किमी दौड़ में दीपेश जोशी ने प्रथम, नंदन सिंह ने द्वितीय व पवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में अनुदा तमांग, अंजू कुटियाल व इंदिरा दीवान क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।

पहले दिन की स्पधाओं के परिणाम

  • ओपन वर्ग (42 किमी) : यश राज प्रथम, सत्यम द्वितीय व महेंद्र सिंह बिष्ट तृतीय
  • महिला वर्ग : दिया प्रथम, अर्पिता सैनी द्वितीय व अंजू तृतीय
  • 40 वर्ग से अधिक आयु वर्ग (42 किमी) : सतपाल प्रथम, महेश यादव द्वितीय व कलम सिंह बिष्ट तृतीय
  • महिला वर्ग : मीना कंडारी प्रथम, सुष्मिता राय द्वितीय व शांति राय तृतीय
  • 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (42 किमी) : थामस प्रथम, मुकेश राणा द्वितीय व सतीश चंद्रा तृतीय
  • ओपन वर्ग (75 किमी) : दिगंबर सिंह प्रथम, अर्जुन प्रधान द्वितीय व विजय सिंह तृतीय
  • महिला वर्ग : मीनाक्षी प्रथम, मीना कुमारी सुब्बा द्वितीय व फलेश्वरी रजवाड़े तृतीय
  • 50 वर्ग आयु वर्ग (75 किमी) : चरण सिंह प्रथम, किशन बढ़वार द्वितीय व रतन सिंह सोनल तृतीय
  • महिला वर्ग : आशा सिंह प्रथम व कशीरसगरा रमसमिता द्वितीय
  • 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (75 किमी) : कृष्णा तमांग प्रथम, महिपाल सिंह द्वितीय व शिवेंद्र सिंह बिष्ट तृतीय

अल्ट्रा रन में मंगलवार को

गमशाली से मलारी तक 30 किमी एमटीबी चैलेंज स्पर्धा। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में CM धामी की बड़ी घोषणा: बोले- चीन बॉर्डर पर रिमखिम व बाड़ाहोती में बनेंगे सीमा दर्शन केंद्र

यह भी पढ़ें- नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में उत्तराखंड के अनुराग का जज्बा, दिव्यांगता के बावजूद पूरी की 10 KM दौड़