Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Joshimath Land Sliding : सीबीआरआइ रुड़की की टीम फिर पहुंची जोशीमठ, भू-धंसाव का किया निरीक्षण

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 10:00 PM (IST)

    अब करीब एक साल बार फिर टीम यहां पहुंची है। शुक्रवार को टीम ने जोशीमठ पहुंचकर भू-धंसाव Chamoli News क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया जा रहा है। यह टीम गांधीनगर वार्ड सिंहधार सुनील वार्ड मनोहरबाग वार्ड मारवाड़ी वार्ड का सीबीआरआइ की टीम स्थलीय निरीक्षण कर रह देखेगी कि एक वर्ष के अंतराल में भू-धंसाव की स्थिति क्या रही।

    Hero Image
    Joshimath Land Sliding : सीबीआरआइ रुड़की की टीम फिर पहुंची जोशीमठ, भू-धंसाव का किया निरीक्षण

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: जोशीमठ में एक बार फिर से भू-धंसाव प्रभावित इलाकों का सीबीआरआइ की टीम के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। रुड़की से सर्वे टीम ने जोशीमठ पहुंचकर गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस में रुकी है।

    गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में जोशीमठ में भूधंसाव के कारण करीब 852 मकानों में दरारें आ गई थी। इसके बाद सैकड़ों परिवारों को दूसरे स्थान पर बसाने के साथ ही दो होटलों को भी ध्वस्त किया गया। तब भी सीबीआरआइ रुड़की टीम ने जोशीमठ का निरीक्षण किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब करीब एक साल बार फिर टीम यहां पहुंची है। शुक्रवार को टीम ने जोशीमठ पहुंचकर भू-धंसाव क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया जा रहा है। यह टीम गांधीनगर वार्ड, सिंहधार, सुनील वार्ड, मनोहरबाग वार्ड, मारवाड़ी वार्ड का सीबीआरआइ की टीम स्थलीय निरीक्षण कर रह देखेगी कि एक वर्ष के अंतराल में भू-धंसाव की स्थिति क्या रही। यह टीम उन घरों का भी अध्ययन करेगी जो भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आपदा प्रबंधन सचिव रणजीत सिन्हा भी जोशीमठ पहुंच सकते हैं