हेमकुंड साहिब यात्रा: बर्फीली राह में श्रद्धालुओं की राह आसान कर रहे चमोली पुलिस के जवान
सिख धर्म के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो गई है। भारी बर्फबारी के बीच पुलिस यात्रियों की मदद कर रही है। सेना ने बर्फ काटकर रास्ता बनाया है। मैदानी इलाकों में गर्मी से परेशान लोग बर्फ में यात्रा का आनंद ले रहे हैं। यात्रियों ने चमोली पुलिस की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। हेमकुंड की यात्रा अद्भुत है।

संवाद सहयोगी जागरण गोपेश्वर। सिख धर्म की आस्था स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब के मार्ग पर अभी भी अत्याधिक बर्फ होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना भी पड़ रहा है। यहां पर पुलिस यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यात्री भी बर्फ के बीच इस यात्रा को यादगार बता रहे हैं
गौरतलब है कि घांघरिया से हेमकुंड के बीच अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक चार से पांच फिट बर्फ जमी है। यहां पर सेना ने बर्फ काटकर यात्रियों के लिए सुरक्षित राह बनाई है , लेकिन हिमखंड व बर्फ से गुजरना भी फिसलन भरा रहता है। हेमकुंड यात्रा शुरू होने के साथ हेमकुंड क्षेत्र में बर्फ के बीच यात्रा सभी के लिए यादगार पल है।
जिस प्रकार मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से बेहाल हैं ऐसे में बर्फ के बीच यात्रा पर किसी को रोमांचित कर रही है। घांघरिया गोविंदघाट के थानाध्यक्ष विनोद रावत व चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह के साथ पुलिस के जवानों ने बर्फीले रास्तों में यात्रियों की आवाजाही में मदद की जा रही है। पुलिसकर्मियों ने न केवल श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग दिखाया, बल्कि व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान करते हुए उन्हें सकुशल और सुरक्षित तरीके से बर्फ से ढके मार्ग को पार करा रहे हैं
पुलिस की इस उत्कृष्ट सेवा भावना से श्रद्धालु अत्यंत प्रभावित दिखे। उन्होंने चमोली पुलिस की सहायता की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और पुलिसकर्मियों को ढेरों आशीर्वाद दिया। होशियारपुर पंजाब से आये 81 वर्षीय श्रद्धालु दलवीर सिंह का कहना है कि बर्फ के बीच यात्रा का अलग ही अनुभव है कहां कि पुलिस सुरक्षित आवाजाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
पंजाब के मुहाली से आए हरदीप सिंह के साथ उनकी पांच महीने की बालिका सुकींदर भी यात्रा में आई हैं। उन्होंने कहा, कि यात्रा के दौरान पुलिस पग पग पर मददगार बनी है। हेमकुंड की बर्फ के बीच यात्रा अद्भभुत है। मई माह में गर्मी के बीच बर्फ में यात्रा को लेकर हर कोई रोमांचित हैं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।