Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemkund Sahib: आखिरकार तीन दिन बाद हेमकुंड के लिए हेली सेवा शुरु, इतना देना होगा किराया

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 12:18 PM (IST)

    Hemkund Sahib Helicopter Service मानसून के बाद हेमकुंड साहिब के लिए पवनहंस हेली सेवा शुरू हो गई है। गोविंदघाट से घांघरिया तक यह सेवा उपलब्ध है। इस बार ऑफलाइन टिकट बुकिंग और एक तरफ की यात्रा का विकल्प भी दिया जा रहा है जिसका किराया 5276 रुपये है। पहले यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिससे यात्रियों को अब आसानी होगी।

    Hero Image
    हेमकुंड साहिब के लिए शुक्रवार से पवनहंस हेली सेवा शुरु हो गई है। File

    संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर। Hemkund Sahib Helicopter Service : मानसून के बाद हेमकुंड साहिब के लिए शुक्रवार से पवनहंस हेली सेवा शुरु हो गई है। तीन दिनों से अनुमति के इंतजार में गोविंदघाट हेलीपैड पर पवनहंस का हेलीकाप्टर खड़ा था। अब कंपनी ने आफलाइन भी मौके पर टिकट बुक कराने के साथ एक साइड की टिकट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड व हिंदुओं के आस्था के प्रतीक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के लिए इस साल पवनहंस हेली कंपनी सेवा दे रही है। यह हेली सेवा गोविंदघाट से घांघरिया तक 13 किमी क्षेत्र में संचालित होती है। हेली में आने जाने का किराया 10434 है।

    हेली सेवा हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया तक सीमित होने के चलते यहां से छ किमी पैदल यात्रा डंडी कंडी घोडे खच्चरों से करनी होती है। बताया गया कि पहले कंपनी ऑनलाइन ही टिकटों की बुकिंग कर रही थी। लेकिन मानसून के बाद शुरु हुई हेली सेवा में अब मौके पर आफलाइन भी कांउटर से टिकट ले सकते हैं।

    बताया गया कि मानसून के बाद सिर्फ जाने या आने का टिकट भी श्रद्धालु ले सकता है जो इससे पहले नहीं थी।

    गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने कहा कि हेली सेवा शुरु होने के साथ आफलाइन टिकट बुकिंग व एक ओर जाने का टिकट की सुविधा भी मानसून के बाद कंपनी द्वारा दी गई है। कहा कि शुक्रवार से हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा शुरु हो गई है। कहा कि एक साइड का किराया कंपनी ने 5276 तय कर ट्रस्ट को लिखित रुप से अवगत कराया गया है।