विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopeshwar: बारिश से जुम्मा नाले में बाढ़ जैसे हालात, मोटरब्रिज के नीचे अटका बड़ा बोल्डर; ग्रामीणों में अफरातफरी

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 10 Jul 2023 09:28 PM (IST)

Gopeshwar News- जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति होने से ग्रामीणों में मची अफरातफरी मच गई । स्थानीय लोग इसे ...और पढ़ें

नाले में मलबे के साथ भारी बाेल्डर भी बहकर आए हैं।
नाले में मलबे के साथ भारी बाेल्डर भी बहकर आए हैं।

गोपेश्वर, जागरण टीम: जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति होने से ग्रामीणों में मची अफरातफरी मच गई । स्थानीय लोग इसे बादल फटने व हिमखंड टूटने की घटना बता रहे हैं। नीती घाटी के उच्च हिमालय क्षेत्रों में अतिवृष्टि से जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाले में मलबे के साथ भारी बाेल्डर भी बहकर आए हैं। 

एक भारी-भरकम बोल्डर जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा गांव के पास स्थित मोटरब्रिज के नीचे अटक गया है, जिससे ब्रिज को खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि, नाले में पानी बढ़ने से किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दूर जुम्मा नाले में सोमवार को शाम साढ़े सात बजे अचानक पानी बढ़ गया। पानी के साथ मलबा और पत्थर बहकर आए, जिसे देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

जुम्मा गांव के प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र रावत ने बताया कि शाम को साढ़े सात बजे अचानक जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई। नाले में भारी मात्रा में मलबे के साथ पानी बहकर आया। जबकि उस दौरान जुम्मा क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हो रही थी। 

रैणी गांव के पूरन सिंह ने बताया कि जुम्मा नाला बढ़ने से धौली गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। धौली गंगा में जलस्तर बढ़ने से रैणी, तपोवन, हेलंग में परियोजना का काम कर रहे लोगों को अलर्ट किया गया है ।

जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि नाले में अचानक पानी बढ़ गया है। नाला बढ़ने से नुकसान नहीं हुआ है।