Move to Jagran APP

बागेश्‍वर में डीएम ने गांव की महिलाओं के साथ काटी धान की फसल

बागेश्‍वर में डीएम रंजना राजगुरू ने गांव की महिलाओं के साथ खेत में धान की फसल काटी। इस दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:02 PM (IST)
बागेश्‍वर में डीएम ने गांव की महिलाओं के साथ काटी धान की फसल

बागेश्वर, [जेएनएन]: डीएम रंजना राजगुरू ने गांव की महिलाओं के साथ खेत में धान की फसल काटी। इस दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। मौका था धान की फसल की उपज जानने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग का। जिसकी शुरुआत डीएम के हाथो से होनी थी।

loksabha election banner

क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट यानी सीसीई की शुरुआत बुधवार को बिलौना गांव से हुई। जिला मुख्यालय से सटे इस गांव में डीएम रंजना राजगुरू ने दरांती लेकर धान काटना शुरू किया। इस दौरान वह एक कुशल किसान की तहर बैठकर धान काटती रही। इसी के साथ अन्य किसान महिलाओं ने डीएम का साथ दिया।

बिलौना निवासी गंगा देवी के खेत में धान की फसल काटी गई। इसके अलावा अन्य किसानों के खेतों में भी क्रॉप कटिंग की जानी है। इसके लिए राजस्व कर्मचारी एक निश्चित खेत में कटाई कर फसल उपज का अनुमान लगाते हैं। धान के अतिरिक्त मडुआ, बाजरा व विभिन्न दालों के लिए भी क्रॉप कटिंग की जाती है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही फसल क्षति का आकलन भी कर लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: पंतनगर विश्वविद्यालय की मदद से महकेगी जैविक दून बासमती

यह भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में बसे हिमालय की गोद में, अब करेंगे शिवलिंग चोटी की परिक्रमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.