Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार में हुई पूजा-अर्चना, PM मोदी के जन्मदिवस पर भी होगी विशेष पूजा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी पूजा की। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी-केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा होगी। इधर पौड़ी में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विधायक राजकुमार पोरी जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां मरीजों को फल वितरित किए।

    By Devendra rawat Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Mon, 16 Sep 2024 06:29 PM (IST)
    Hero Image
    CM धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार में हुई पूजा-अर्चना

    जागरण टीम, गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सोमवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम सहित अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व हवन किया गया।

    वहीं तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना कर सीएम की दीर्घायु की कामना की। वहीं नगर एवं ग्रामीण अंचलों में कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। साथ बदरीनाथ में श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम में रावल, आचार्य व वेदपाठियों ने मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की।

    अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी-केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी। वहीं केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक किया गया। वहीं केदारसभा के साथ मिलकर भाजपाइयों ने केदारनाथ में पर्यावरण मित्रों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान वितरण किया।

    वहीं कर्णप्रयाग में भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। ग्रामीण भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने सिमतोली में पांडव देवता के चौक पर सफाई अभियान चलाया। थराली में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया।

    इधर, पौड़ी में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विधायक राजकुमार पोरी जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां मरीजों को फल वितरित किए। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन व जलाभिषेक किया।

    तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की। कोटद्वार में रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया।

    वहीं नई टिहरी में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल बौराड़ी में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल ने बौराड़ी के बूथ पर दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।